फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   health

जिला अस्पताल में बुखार और पेट दर्द के मरीज बढ़े

Tue, 10 Aug 2021 12:30 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 10 Aug 2021 12:30 AM IST
विज्ञापन
health
जिला अस्पताल डॉक्टर को दिखाने से पहले पर्चा बनवाने के लिए लाइन में लगे मरीज। संवाद - फोटो : UNNAO
उन्नाव। मौसम में लगातार हो रहे उतार-चढ़ाव से जुकाम, बुखार व पेट दर्द के मरीजों की संख्या में इजाफा हुआ है। सोमवार को जिला अस्पताल में पर्चा काउंटर पर काफी भीड़ रही। पर्चा बनवाने के लिए धक्कामुक्की हुई। सोमवार को 300 मरीजों की ओपीडी हुई।
विज्ञापन

जिला अस्पताल की ओपीडी में डॉक्टर रोजाना औसतन 100 से 150 मरीज देखते हैं। पिछले दस दिनों से बारिश व उमस से दिन और रात के तापमान में काफी अंतर रहता है। इससे मरीजों की संख्या में इजाफा हुआ है। सोमवार को जिला अस्पताल के पर्चा काउंटर पर सुबह आठ बजे से ही भीड़ लग गई। सिर्फ दो काउंटर होने से लंबी कतार लग गईं। इस दौरान पहले पर्चा बनवाने व लाइन तोड़ने पर भीड़ में कई बार धक्कामुक्की होती रही। भीड़ अधिक होने से नंबर आने में डेढ़ घंटे तक इंतजार करना पड़ा। दोपहर एक बजे तक 300 मरीजों ने पर्चा बनवाकर ओपीडी में डॉक्टर को दिखाया। इनमें से 200 लोग जुकाम, बुखार और पेट दर्द से पीड़ित थे।
विज्ञापन

जिला अस्पताल के सीनियर फिजीशियन डॉ. आलोक पांडेय ने बताया कि मौसम में उतार चढ़ाव से सबसे अधिक वायरल फीवर के मरीज आ रहे हैं। रोजाना 100 मरीजों की ओपीडी वह खुद कर रहे हैं। दो और फिजीशियन मरीजों को देख रहे हैं। वायरल, बुखार व खांसी के मरीज बढ़े हैं। सोमवार को 150 मरीज आए। इसमें 20 की पैथोलॉजी से जांच भी कराई गई। बचाव के उपाय बताते हुए कहा कि सफर में अपने साथ पानी रखें। हल्का व शीघ्र पचने वाला भोजन करें। बाहर जाते समय खाली पेट न जाएं। तबीयत ठीक न लगे तो तुरंत डॉक्टर को दिखाएं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed