फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   health

एसपी समेत 1576 को लगा कोरोना का टीका

Thu, 11 Feb 2021 11:59 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 11 Feb 2021 11:59 PM IST
विज्ञापन
health
पुलिस लाइन में पुलिस कर्मी को कोविड वैक्सीनेशन कार्ड देकर जानकारी देती स्वास्थ्य कर्मी। - फोटो : UNNAO
उन्नाव। पुलिस कर्मियों के साथ राजस्व कर्मियों को भी कोरोना का टीका लगाया गया। जिला महिला अस्पताल, पुलिस लाइन सहित 18 केंद्रों पर चले टीकाकरण अभियान में गुरुवार को 1576 लोगों को टीका लगा। इसमें एसपी और होमगार्ड कमांडेंट सहित अन्य पुलिस कर्मी शामिल रहे।
विज्ञापन

पांचवें चरण के टीकाकरण में पुलिस लाइन में भी पांच बूथ लगाए थे। यहां एसपी आनंद कुलकर्णी व होमागार्ड कमांडेंट मनोज शुक्ला के साथ लाइन में तैनात पुलिस कर्मी व अन्य 18 केंद्रों पर कुल 1407 पुलिस कर्मियों को टीका लगाया गया। जिला महिला अस्पताल में 52 व समुरेपुर प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में 117 स्वास्थ्य कर्मियों के टीका लगा।
विज्ञापन

जिले में कुल 2479 लोगों को टीका लगना था। इनमें सिर्फ 1576 लोगों ने ही टीका लगवाया। टीकाकरण जिला महिला अस्पताल, अचलगंज, असोहा, औरास, बांगरमऊ, बिछिया, बीघापुर, फतेहपुर चौरासी, गंजमुरादाबाद, हसनगंज, हिलौली, मियागंज, नवाबगंज, पुरवा, सफीपुर, सुमेरपुर, शुक्लागंज व पुलिस लाइन में हुआ। लक्ष्य के सापेक्ष 63.6 फीसदी लोगों ने टीका लगवाया। कोविड टीकाकरण के प्रभारी डिप्टी सीएमओ डॉ. नरेंद्र सिंह ने बताया कि शुक्रवार को भी टीकाकरण होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

महिला आरक्षी की तबीयत बिगड़ी
हसनगंज कोतवाली में तैनात महिला आरक्षी भावना यादव ने दोपहर 12 बजे टीका लगवाया और वह कमरे पर चली गईं। शाम पांच बजे उन्हें अचानक चक्कर आना शुरू हो गया। साथी सिपाही उन्हें सीएचसी लाए। यहां जांच के बाद डॉक्टर ने जिला अस्पताल रेफर कर दिया। टीकाकरण प्रभारी डॉ. नरेंद्र सिंह ने बताया कि महिला आरक्षी का व्रत था। इसलिए उसे थोड़ी दिक्कत हुई थी। अब उसकी हालत सही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed