फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   Health and wellness center locked, how to be vaccinated

हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर में ताला, ग्रामीण परेशान

Sun, 20 Mar 2022 12:09 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 20 Mar 2022 12:09 AM IST
विज्ञापन
Health and wellness center locked, how to be vaccinated
बीघापुर। ब्लॉक क्षेत्र के गांव इंदेमऊ में संचालित हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर का लाभ लोगों को नहीं मिल पा रहा है। यहां स्वास्थ्यकर्मी की तैनाती के बाद भी ताला लगा रहता है। प्रभारी चिकित्साधिकारी ने कई बार सीएमओ व एसडीएम को पत्र देकर व्यवस्था में सुधार की मांग की। लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई।
विज्ञापन

बच्चों के टीकाकरण व गर्भवतियों की जांच के लिए इंदेमऊ गांव में हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर बनाया गया है। इसमें एएनएम की तैनाती भी है। लेकिन वह कभी सेंटर नहीं आतीं। इससे गांव में बच्चों के टीकाकरण के साथ गर्भवतियों को जांच में परेशानी उठानी पड़ रही है। स्टाफ के न आने से ग्रामीणों को 12 किलोमीटर दूर बीघापुर प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र जाना पड़ता है। इससे गांव वाले भी परेशान हैं। ग्राम प्रधान मनोज सिंह ने प्रभारी चिकित्साधिकारी डॉ. पंकज पांडेय को कई बार पत्र दिया लेकिन कार्रवाई नहीं हुई। प्रभारी चिकित्साधिकारी डॉ पंकज पांडे ने बताया कि एएनएम न आने की जानकारी हुई है। स्वास्थ्य विभाग के उच्चाधिकारियों को जानकारी दी जा चुकी है। जल्द ही समस्या का समाधान होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed