{"_id":"62ffd2b6c858090bd86d890e","slug":"hadsa-unnao-news-knp713573975","type":"story","status":"publish","title_hn":"कार व डंपर में टक्कर, दो घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कार व डंपर में टक्कर, दो घायल
विज्ञापन
घटना के बाद हार्ईवे पर लगे जाम में खड़े वाहन और पुलिस। संवाद
- फोटो : UNNAO
सोनिक। लखनऊ-कानपुर हाईवे पर टायर फटने से अनियंत्रित हुई कार डंपर से भिड़ गई। हादसे में कार सवार दंपती घायल हो गए। करीब आधा घंटा जाम लगा रहा।
पुरवा कोतवाली क्षेत्र के भूप तिपुर गांव निवासी छेदी लाल (35), पत्नी रेनू वर्मा (32) के साथ शुक्रवार दोपहर शहर स्थित ससुराल जा रहे थे। लखनऊ-कानपुर हाईवे पर दही थाना के पास कार का टायर फट गया।
कार बगल में चल रहे डंपर से टकरा गई। हादसे में छेदीलाल और रेनू को चोटें आईं हैं। दोनों वाहनों के बीच सड़क क्षतिग्रस्त होने से लखनऊ से कानपुर जाने वाली लेन पर जाम लग गया।
दही थाना पुलिस मौके पर पहुंची और वाहनों को किनारे कराकर जाम खुलवाया।