{"_id":"8c1fddb0ecae78205f066a45487714d1","slug":"gwalior-barauni-engine-failure-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ग्वालियर-बरौनी का इंजन फेल, दो घंटे खड़ी रही ट्रेन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ग्वालियर-बरौनी का इंजन फेल, दो घंटे खड़ी रही ट्रेन
ब्यूरो/अमर उजाला, उन्नाव
Updated Sun, 08 Mar 2015 12:12 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उन्नाव। ग्वालियर-बरौनी एक्सप्रेस का इंजन गुरुवार देर रात उन्नाव रेलवे स्टेशन पर फेल हो गया। लगभग दो घंटे बाद दूसरा इंजन लगाकर उसे गतंव्य की ओर रवाना किया गया।
विज्ञापन
कानपुर से लखनऊ जा रही ग्वालियर बरौनी एक्सप्रेस उन्नाव रेलवे स्टेशन पर देर रात पहुंची और यहां निर्धारित समय से पांच मिनट तक रुकने के बाद जैसे ही ट्रेन आगे बढ़ी कि अचानक इंजन ने काम करना बंद कर दिया।
विज्ञापन
ट्रेन के चालक और सहचालक ने इंजन में आई खराबी को काफी देर तक अपने स्तर से ठीक करने का प्रयास किया। परंतु जब इंजन को ठीक नहीं कर सके, तो इसकी सूचना स्टेशन अधीक्षक व उच्चाधिकारियों को दी।
विज्ञापन
लगभग दो घंटे बाद दूसरा इंजन मंगाकर ट्रेन को स्टेशन से रवाना किया। त्यौहार के चलते काफी देर तक ट्रेन स्टेशन पर खड़ी हो जाने से यात्रियों को काफी परेशान रहे।