फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   guru poornima celibrated

उन्नाव : गुरु पूर्णिना मनाई

Thu, 14 Jul 2022 01:00 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 14 Jul 2022 01:00 AM IST
विज्ञापन
guru poornima celibrated
उन्नाव। गुरु पूर्णिमा पर्व उत्साहपूर्वक मनाया गया। लोगों ने गुरुजनों को नमन कर उनका सम्मान किया। उनसे सद्मार्ग पर चलने का आशीर्वाद प्राप्त किया।
विज्ञापन

कालेज रोड स्थित गायत्री मंदिर परिसर में युग व्यास पं. श्रीराम शर्मा आचार्य व माता भगवती देवी शर्मा का पूजन अर्चन किया गया। साधक सुरेश मिश्रा ने बताया कि गुरुपूर्णिमा सद्गुरु के वरदानों का उत्सव है। गुरु अनेक रूपों में शिष्य को संवारता गढ़ता एवं पोषण करता है। इस दौरान विश्व कल्याण एवं शांति के लिए पांच कुंडीय गायत्री यज्ञ का भी आयोजन किया गया। उधर अखिल भारतीय साहित्य परिषद की ओर से राष्ट्र के विकास में गुरु की भूमिका पर विचार गोष्ठी एवं शिक्षक सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। इसमें संस्था के अध्यक्ष डॉ. प्रभात सिन्हा ने कहा कि शिक्षक ही राष्ट्र का निर्माता कहा गया है।
संरक्षक डॉ. मनोज श्रीवास्तव, दिनेश उन्नावी, डॉ. शशिरंजना अग्निहोत्री, चंद्रिका प्रसाद कुशवाहा ने विचार प्रस्तुत किए। साहित्य भूषण चंद्रिका प्रसाद कुशवाहा, विकास मिश्र, डॉ. मनोज श्रीवास्तव, डॉ. एसपी सिंह, संदीप शुक्ल आदि को सम्मानित किया गया। वहीं उन्नाव बार एसोसिएशन में वरिष्ठ अधिवक्ताओं को अंगवस्त्र भेंटकर सम्मानित किया गया। संचालन बार एसोसिएशन महामंत्री बृजेंद्र कुमार शुक्ल ने किया। सम्मानित अधिवक्ताओं में राजेंद्र सिंह पूर्व अध्यक्ष, बालकृष्ण शुक्ल, अविनाश शंकर निगम, आरिफ बाबू, पूर्व अध्यक्ष कमलेश सिंह सिसौदिया, पूर्व अध्यक्ष गिरीश कुमार मिश्रा आदि शामिल रहे।
विज्ञापन

अपना दल यस के युवा नेता अधिवक्ता विनोद कुमार पाल ने महर्षि वेदव्यास के चित्र पर माल्यार्पण किया।
शैव संप्रदाय के संत प्रशांत प्रभुदास महाराज के आदर्श नगर स्थित पैतृक स्थल श्रीशंभू सेवा सदन आध्यात्मिक केंद्र में रामचरित मानस का पाठ किया गया। श्रीश्री रुद्र सेवा मंडपम काशी के आचार्य प्रशांत प्रभुदास महाराज ने धर्मज्ञान सत्संग के माध्यम से शिष्यों व श्रद्धालुओं के संकट दूर करने का अनुष्ठान किया। रश्मि द्विवेदी, ओम प्रकाश सोनी, अनूप सिंह, डॉ. मनीष सिंह सेंगर मौजूद रहे। सिविल लाइन स्थित बालाजी हनुमान मंदिर में भक्तों ने पूजा अर्चना की। महंत गोपाल कृष्ण त्रिपाठी, अवनींद्र पांडेय, सूरज शुक्ला मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

सामूहिक तबला वादन किया
भारतीय संगीत महाविद्यालय में गुरु पूर्णिमा पर्व मनाया गया। मुख्य अतिथि नगर मजिस्ट्रेट विजेता ने मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण किया। ब्रह्म ज्योत सिंह, जश्न प्रीत सिंह, अगम ज्योति व दिव्यांशी राज ने सामूहिक तबला वादन किया। अनुष्का सिंह चंदेल, संजीव सिंह, कबीर शेख व अविरल सचान ने प्रस्तुतियों से सभी का मन मोह लिया। संस्था सचिव शेख इब्राहिम ने शिष्यों को आशीर्वाद प्रदान किया।

ग्रामीण क्षेत्रों में भी दिखा उल्लास
सफीपुर के परमार्थ धाम प्राचीन हनुमान मंदिर भिनकीपुर में भक्तों ने स्वामी रामस्वरूप ब्रह्मचारी का पूजन किया। अवधेश सिंह, कमलेश मिश्रा, चंद्रप्रकाश गुप्ता, अरुण प्रकाश सिंह, उदयवीर सिंह आदि मौजूद रहे। चंद्रिका देवी इंटर कॉलेज तनगापुर, सरस्वती इंटर कालेज ऊंचगांव, लालबहादुर पब्लिक इंटर कालेज पतारी में छात्रों ने गुरुजनों को उपहार भेंट किए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed