फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   group admin arrested in post against agnipath plan

अग्रिपथ के विरोध में व्हाट्सएप बनाया, की भड़काऊ पोस्ट, धरे गए

Tue, 21 Jun 2022 12:33 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 21 Jun 2022 12:33 AM IST
विज्ञापन
group admin arrested in post against  agnipath plan
मौरावां (उन्नाव)। अग्निपथ योजना के विरोध में इंकलाब (रसूख) जिंदाबाद नाम से व्हाट्स ऐप ग्रुप बनाने और भड़काऊ पोस्ट डालने में पुलिस ने छह लोगों को गिरफ्तार किया है। ग्रुप एडमिन को रिपोर्ट दर्ज कर जेल भेज दिया गया। जबकि ग्रुप से जुड़े सपा समर्थित जिला पंचायत सदस्य (डीडीसी) सहित पांच लोगों का शांतिभंग में चालान किया है।
विज्ञापन

मौरावां थाना क्षेत्र में अग्निपथ योजना के विरोध में सोशल मीडिया पर वायरल हो रही भड़काऊ पोस्ट पर पुलिस जांच में जुटी थी। पता चला कि इंकलाब जिंदाबाद नाम के व्हाट्स ऐप ग्रुप से संदेश वायरल कर युवाओं को भ्रमित किया जा रहा है। पुलिस ने पत्योलादासी निवासी ग्रुप एडमिन गोविंद कुशवाहा को गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन

पूछताछ में ग्रुप से जुड़े पांच और लोगों की जानकारी हुई। इनमें हिलौली प्रथम सीट से सपा समर्थित जिला पंचायत सदस्य अंकित कुमार निवासी लायकखेड़ा, गौरव प्रताप निवासी लोचनखेड़ा, अमित कुमार व शिवप्रकाश निवासी पचम्मनखेड़ा और पुनीत कुशवाहा निवासी पत्योलादासी शामिल हैं। पुलिस ने सभी को गिरफ्तार कर लिया। थाना प्रभारी निरीक्षक अमरनाथ सिंह ने बताया कि गोविंद कुशवाहा को रिपोर्ट दर्ज कर जेल भेजा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

शांतिभंग में चालान
चकलवंशी। माखी पुलिस ने अग्निपथ योजना पर उकसाने पर तीन लोगों को पकड़ा है। थानाक्षेत्र के जगाखेड़ा निवासी अमन यादव, गोलू और बलराम कश्यप ने अग्निपथ योजना के विरुद्ध सोशल मीडिया पर पोस्ट की थी। थाना प्रभारी रामआसरे चौधरी ने बताया कि तीनों का शांतिभंग में चालान कर दिया गया है। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed