{"_id":"580d06524f1c1bc877bc1e96","slug":"gram-pradhan-demonstrated","type":"story","status":"publish","title_hn":"मांगों के समर्थन में प्रधानों ने किया प्रदर्शन ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मांगों के समर्थन में प्रधानों ने किया प्रदर्शन
ब्यूरो अमर उजाला, उन्नाव
Updated Mon, 24 Oct 2016 12:20 AM IST
विज्ञापन
prqadhan
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
लोकसभा में सांसदों की ओर से पारित किए गए प्रस्ताव लोक सभा सचिवालय के सचिव से सांसदाें को को दिए जाने वाले मानदेय से 1 रुपये अधिक देने की तर्ज पर ग्राम प्रधानों को भी पंचायत अधिकारी से 1 रुपये अधिक वेतन दिया जाए। यह मांग अखिल भारतीय प्रधान संगठन की ओर से डीएम को दिए गए पीएम को प्रेषित ज्ञापन में की गई। रविवार को संगठन के पदाधिकारी व बड़ी संख्या में प्रधान कलेक्ट्रेट पहुंचे और अपनी मांगों का ज्ञापन जिलाधिकारी को सौंपा। ज्ञापन में इसके अलावा मांग की गई कि कार्यकाल खत्म होने के बाद भी प्रधानों को दस हजार की पेंशन दी जाए। वहीं प्रधानों की आकस्मिक मौत पर बीस लाख का मुआवजा दिलाने का भी काम किया जाए। इसके अलावा ज्ञापन में प्रधानों से संबंधित सात अन्य मांगों को भी रखा गया। इस मौके पर जितेंद्र चौधरी, नानक चंद्र शर्मा, नरेश यादव, रामसेवक यादव, अजय बहादुर सिंह, पुत्तीलाल, गोविंद पांडेय, सलमा, रामचंद्र, अजय सिंह, खुशीलाल, राजरानी, भुलई, सुधा, देवेंद्र सिंह, छत्रपाल, सरस्वती आदि प्रधान भी मौजूद रहे। विकासखंड फतेहपुर चौरासी के मनोनीत प्रधान संघ के अध्यक्ष गोविंद पांडेय के नेतृत्व में बड़ी संख्या में मौजूद ग्राम प्रधानों ने कालीमिट्टी चौराहे पर प्रधान संगठन के प्रदेश अध्यक्ष रामसेवक यादव का माल्यार्पण कर स्वागत किया। स्वागत मे पुत्तीलाल गौतम, देवेंद्र कुमार कुशवाहा, रामकृष्ण रावत, रामनरायण यादव, इसरत अली, बद्री प्रसाद, सुनील कुमार, नीरज कुमार, छत्रपाल, फूलचंद्र, रामप्रकाश भी मौजूद रहे।