फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   Gone cold , people are suffering from rot

चली शीतलहर, गलन से लोग रहे बेहाल

Fri, 22 Jan 2016 01:30 AM IST
ब्यूरो अमर उजाला, उन्नाव
ब्यूरो अमर उजाला, उन्नाव Updated Fri, 22 Jan 2016 01:30 AM IST
विज्ञापन
Gone cold , people are suffering from rot

बुधवार को निकली धूप ने जहां लोगों को राहत पहुंचाई थी। गुरुवार को लोग ठंड से बेहाल रहे। पूरे दिन शीतलहर चलने से लोगों के हाड़ तक कांप गए। लोग घरों के अंदर गर्म कपड़े लपेटे अलाव के सहारे रहे। भीषण ठंड पड़ने के कारण आम जनमानस बेहाल रहा।

विज्ञापन



मौसम के जानकारों की मानी जाएं तो अभी लोगों को ठंड से राहत नहीं मिलेगी। वहीं पालिका द्वारा ठंड को देखते हुए जगह-जगह अलाव जलाने की व्यवस्था सुनिश्चित की जा रही है।
विज्ञापन


 
बीते तीन दिनों से ठंड में लगातार वृद्धि हो रही है। ठंड का असर बाजारों और सरकारी व गैर सरकारी कार्यालयों एवं प्रतिष्ठानों में देखने को मिला। ज्यादातर कर्मचारी अलाव का सहारा लेकर काम करते नजर आए। दुकानों और प्रतिष्ठानों में लोग रूम हीटर से लोग चिपके नजर आए।
विज्ञापन
विज्ञापन



वहीं बाजारों में भी सन्नाटा रहा। पालिका ईओ ने बताया कि अलाव जलाने की व्यवस्था हर गली मोहल्ले में की जा रही है। हर रोज सुबह दो दर्जन से अधिक चयनित स्थानों पर एक समय लकड़ियां डलवाई जा रही है। यदि ठंड और बढ़ी तो एक की जगह दोनों समय लकड़ियां डलवाने का कार्य किया जाएगा।

 

ठंड से महिला और मासूम की मौत - शुक्लागंज। नगर में ठंड के कारण बीमार पड़ी एक महिला और मासूम की मौत हो गई, जिसमें महिला को हार्ट अटैक पड़ा, जबकि मासूम को ठंड लगने से बुखार पिछले कई दिनों से आ रहा था।


प्रेमनगर निवासी सिपाही लाल ने बताया कि उनकी एक साल की मासूम बच्ची शांति को एक सप्ताह से बुखार आ रहा था। पोनीरोड स्थित एक चिकित्सक को दिखाया गया तो चिकित्सक ने ठंड लगने की बात कहकर उपचार शुरू किया। आज सुबह बेटी की हालत बिगड़ गई, उसे चिकित्सक के पास लेकर भागे, जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया।


 
वहीं प्रेमनगर निवासी 48 वर्षीय किशन कुमारी पत्नी रामकुमार को दो दिन पहले अचानक छाती में दर्द हुआ। पति रामकुमार ने बताया कि पत्नी को पास के चिकित्सक को दिखाया गया, जिसने ठंड लगने के कारण छाती में दर्द होने की बात कहकर उर्सला में दिखाने की बात कही, जहां चेकअप कराया गया तो वहां ठंड के कारण हार्ट अटैक पड़ने की बात कहीं गई।


बीते बुधवार की देर रात किशन कुमारी ने अस्पताल में ही दम तोड़ दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed