{"_id":"5f134a3c8ebc3ea08c1ee8c1","slug":"give-nutritious-food-to-doctors-and-patients-in-kovid-hospitals-unnao-news-knp5719679170","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोविड अस्पतालों में डॉक्टरों व मरीजों को दें पौष्टिक भोजन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कोविड अस्पतालों में डॉक्टरों व मरीजों को दें पौष्टिक भोजन
विज्ञापन
उन्नाव। कोरोना संक्रमण की रोकथाम के लिए बनाई गई 11 विभागों की संयुक्त समिति के प्रभारियों के साथ डीएम ने बैठक की। सीएमओ को निर्देश दिए कि कोविड अस्पताल में डॉक्टरों और मरीजों के भोजन की पौष्टिकता का ध्यान रखा जाए। साथ ही घर-घर जाकर सर्विलांस टीम नियमित दौरा कर लक्ष्य पूर्ण करे। हॉटस्पॉट क्षेत्र में पुलिस मुस्तैद रहे और नियमों का उल्लंघन करने वालों से सख्ती से निपटने के निर्देश दिए।
डीएम रवींद्र कुमार ने सीएमओ कैप्टन डॉ. आशुतोष कुमार को निर्देश देते हुए कहा कि जिले में जरूरत के अनुसार मरीजों व चिकित्सकों को पर्याप्त भोजन व चिकित्सा सुविधा सुनिश्चित करें। नगरीय व ग्रामीण क्षेत्रों में संचारी रोगों के नियंत्रण के लिए डोर टू डोर सर्विलांस टीम प्रतिदिन कार्य करे। जो कर्मचारी शासन की मंशा के अनुरूप कार्य न करे उसपर कड़ी कार्रवाई की जाए। एडीएम राकेश सिंह व नगर मजिस्ट्रेट चंदन कुमार पटेल को निर्देश दिए कि जिले में अभियान चलाकर सफाई व सैनिटाइजेशन कराया जाए। प्रत्येक शनिवार व रविवार को विशेष स्वच्छता अभियान चलाया जाए।
एएसपी विनोद कुमार पांडेय को निर्देश दिए कि सभीहॉटस्पॉट क्षेत्रों में पुलिसकर्मी मुस्तैद रहें और नियमों का उल्लंघन करने वालों पर जुर्माना की कार्रवाई करें। डीएम ने सीडीओ डॉ. राजेश कुमार प्रजापति से ग्राम पंचायतों में चल रहे कार्यों के बारे में जानकारी ली। उन्होंने प्रवासी श्रमिकों कोे रोजगार की उपलब्धता सुनिश्चित कराने को कहा।