फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   Gifts and flower crop wheat gram

गेहूं को वरदान तो चना व फूल फसलों को नुकसान

Wed, 20 Jan 2016 01:19 AM IST
ब्यूरो अमर उजाला, उन्नाव
ब्यूरो अमर उजाला, उन्नाव Updated Wed, 20 Jan 2016 01:19 AM IST
विज्ञापन
Gifts and flower crop wheat gram

मंगलवार को हुई बारिश जहां गेहूं के लिए रामबाण साबित हुई। वहीं चना व फूलवाली फसलों को इससे नुकसान भी हो सकता है। इस बारिश से कुछ किसानों के चेहरे खिल उठे तो कइयों को बरसात ने निराश किया। अभी तक खुद नहीं सकी आलू पर भी बारिश का असर दिख सकता है।

विज्ञापन



किसानों की मानें तो इस बारिश से पाला पड़ने की उम्मीद कम हो गई है। बता दें कि वर्तमान समय में गेहूं की सिंचाई का काम पूरे जारों पर है। किसान गेहूं को सींचने में व्यस्त हैं। ऐसे में यह बारिश काफी किसानों को राहत दे गई।
विज्ञापन



नवाबगंज, सफीपुर, बांगरमऊ, सोहरामऊ, पुरवा आदि कस्बों में अच्छी बारिश हुई, जिसने किसानों का बारिश का एक पानी बचा दिया। वहीं चना व लाही की फसल को यह पानी नुकसान भी पहुंचा सकता है, क्योंकि वर्तमान समय में यह फूल वाली फसलें पकने की कगार पर पहुंच चुकी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन



अब इनके कटने का समय नजदीक आ रहा है, ऐसे में इस पानी से फूलवाली फसलों को नुकसान हो सकता है। इसके अलावा जो आलू अभी तक खुद नहीं सकी है, उसके लिए इस पानी से नुकसान हो सकता है।


क्षेत्रीय किसानों रामसुमेर, दिवाकर, दीनदयाल, किशनलाल, विश्वंभर ने बताया कि गेहूं के लिए इस समय पानी की जरूरत थी। इसलिए यह बारिश फायदेमंद है। फूलदार फसल जैसे लाही के फूल बारिश से गिर सकते हैं। यह नुकसानदेय है।



कुछ इस प्रकार से चढ़ा और उतरा पारा- उन्नाव। बीते चार दिनों में अधिकतम व न्यूनतम तापमान में काफी उतार चढ़ाव देखने को मिला। शनिवार से मंगलवार के बीच अधिकतम व न्यूनतम पारे में चार से छह डिग्री तक की कमी आई।



शनिवार को जहां अधिकतम तापमान 22 डिग्री और न्यूनतम आठ डिग्री था। वहीं रविवार को घटकर 19 और आठ पर रहा।



इसके बाद सोमवार को पारा एकदम से ऊपर चढ़कर अधिकतम 20 और न्यूनतम 12 डिग्री पर पहुंच गया तो मंगलवार की बारिश ने इसे अचानक गोता लगवाते हुए अधिकतम तापमान 16 डिग्री और न्यूनतम तापमान आठ डिग्री तक गिरा दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed