{"_id":"8ed19cdc3580b1943c02d4d71a8637c2","slug":"gayatri-shakti-festival-celebrating-shravani-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"गायत्री शक्तिपीठ में मना श्रावणी पर्व ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गायत्री शक्तिपीठ में मना श्रावणी पर्व
ब्यूरो/अमर उजाला, उन्नाव
Updated Sun, 30 Aug 2015 12:44 AM IST
विज्ञापन
उन्नाव। गायत्री परिजनों ने शनिवार को श्रावणी पर्व श्रद्धा और उल्लास के साथ मनाया। लोगों ने गायत्री पूजन किया व रक्षासूत्र बांधा। गायत्री शक्ति पीठ में तुलसी पौधा भी रोपित किया गया।
विज्ञापन
वेद मंत्रोचारण के बीच यज्ञोपवीत परिवर्तन कर मां गायत्री का पूजन किया गया। गायत्री परिजन चंद्रकांत तिवारी ने बताया कि ब्रह्मा की आकांक्षा इसी दिन पूरी हुई थी। श्रावणी पर्व ऋषित्व के अभिमर्दन आत्म निर्माण का पर्व है। व्यवस्थापक सिद्धिनाथ श्रीवास्तव ने सभी गायत्री परिजनों के साथ संकल्प लिया कि गुरुदेव के बताए गए कार्यों में तन मन से सहयोग करेंगे एवं युग निर्माण योजना के संकल्पों का पालन करेंगे।
विज्ञापन
इसी क्रम में वरिष्ठ गायत्री परिजन सुरेश कुमार मिश्र ने सभी के सुखमय एवं दीर्घ जीवन व्यतीत करने की कामना की व तुलसी के पौधों का शक्तिपीठ में रोपण किया। इस धार्मिक अनुष्ठान में रामदेव मिश्र, सुशील कुमार जायसवाल, नरेंद्र सिंह, रामसुमेर, रामगरीबे पाल, श्यामाचरण त्रिवेदी, जयसिंह, शिव प्रसाद अवस्थी व सतेंद्र नाथ गुप्ता आदि लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन