{"_id":"61e6b9248e9a903be1646489","slug":"gather-unnao-news-knp6759212131","type":"story","status":"publish","title_hn":"तड़पाए, तरसाए, ये गजब की सर्दी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तड़पाए, तरसाए, ये गजब की सर्दी
विज्ञापन
उफ ये सर्दी:। संवाद
- फोटो : UNNAO
उन्नाव। पिछले दो दिन से पड़ रही कड़ाके की ठंड से जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया है। दफ्तरों में कामकाज प्रभावित रहा। बहुत जरूरी काम पर ही लोग घरों से निकले। न्यूनतम तापमान पांच डिग्री पर पहुंच गया। बर्फीली हवाओं के कारण बढ़ी गलन से लोगों के हाड़ तक कांप गए।
मंगलवार दिनभर धूप नहीं निकली। शाम ढलते ही ठंड का कहर और विकराल हो गया। सोमवार रात जबरदस्त कोहरे से दृश्यता शून्य हो गई। दिनभर कोहरे की धुंध छाई रही। बाजार, अस्पताल, स्टेशन व प्रमुख चौराहों पर सन्नाटा रहा। राहगीर अलाव का आसरा ढूंढते रहे। आग जलते देखते तो वहां रुककर ठंड दूर करने की कोशिश की। 3.5 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से चली हवाओं से गलन बढ़ गई। लोगों का कहना था कि पिछले कई दिनों से पड़ रही ठंड की अपेक्षा मंगलवार का दिन ज्यादा ठंडा रहा।
गलन से लोग ज्यादा बेहाल रहे। दिन में भी जरूरी काम से निकले लोग खुद को पूरी तरह से गर्म कपड़ों से ढके नजर आए। घरों में भी पूरे दिन ब्लोअर चलते रहे। ग्रामीण इलाकों में भी लोग आग जलाए हाथ पैर सेंकते रहे। बुजुर्ग व बच्चे ब्लोअर व आग के आसपास ही बैठे रहे। मंगलवार को अधिकतम तापमान 15.2 और न्यूनतम 5.1 डिग्री सेल्सियस रहा।