फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   Gangrape victim minor given birth to deceased child

गैंगरेप पीड़ित नाबालिग ने मृत बच्ची को दिया जन्म

Sun, 20 May 2018 12:10 AM IST
unnao
unnao Updated Sun, 20 May 2018 12:10 AM IST
विज्ञापन
Gangrape victim minor given birth to deceased child
Rape, Gangrape, Acid Attack
बिहार थानाक्षेत्र में एक गांव में तीन युवकों ने किशोरी से गैंगरेप किया। आरोपियों की ओर से लगातार दी जा रही जान से मारने की धमकी से सहमी किशोरी और उसकी मां पुलिस के पास जाने की हिम्मत नहीं जुटा पाईं।
विज्ञापन


यह सात महीने तक मुंह बंद किए रहीं। एक सप्ताह पहले किशोरी की मां को बेटी के गर्भवती होने का शक हुआ तो जांच कराई। गर्भवती होने का पता चलने पर मां के पैरों तले जमीन खिसक गई। थाने जाने के दौरान आरोपियों ने रोक कर फिर धमकाया। गुरुवार को आरोपी किशोरी का गर्भपात कराने के लिए लखनऊ लेकर गए। किसी ने पुलिस को सूचना दे दी।
विज्ञापन



इस पर सभी वहां से भाग निकले। शनिवार को किशोरी ने घर में ही मृत बच्ची को जन्म दिया। इसके बाद मां पीड़ित बेटी और नवजात के शव को लेकर थाने पहुंची। पुलिस ने तीनों युवकों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर दो को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस तीसरे आरोपी की तलाश कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन



बिहार थानाक्षेत्र के  एक गांव निवासी 17 वर्षीय किशोरी के पिता की बीमारी के चलते मौत हो चुकी है। बड़ा भाई दिल्ली में रहकर एक फैक्ट्री में मजदूरी करता है। किशोरी अपनी मां के साथ सिंघाड़ा की खेती में हाथ बंटाती है। छह महीने पहले वह सिंघाड़े की फसल की रखवाली करने के लिए गांव के बाहर तालाब पर गई थी।


किशोरी को अकेला पाकर गांव के अंकुश सिंह, नितिन सिंह और ऋषभ सिंह ने उसे झाड़ी में खींचकर दुष्कर्म किया। देर शाम तक घर न लौटने पर मां तालाब पहुंची तो बेटी को झाड़ियों के बीच लथपथ पड़ा पाया। घटना के बाद दोनों रिपोर्ट दर्ज कराने के लिए दोनों पुलिस थाने जा रही थीं। आरोपियों ने रोककर मुंह बंद न रखने पर जान से मारने की धमकी दी। दहशत के चलते मां-बेटी चुप बैठ गईं। एक सप्ताह पहले किशोरी की मां को बेटी के गर्भवती होने का शक हुआ। जांच में हकीकत सामने आने के बाद मां बेटी ने रिपोर्ट दर्ज कराने की कोशिश की। इस पर आरोपियों ने गर्भपात के लिए धमकाया। बुधवार को आरोपी किशोरी को लेकर लखनऊ के एक नर्सिंगहोम गए।

इसी दौरान किसी ने 100 नंबर पर फोन कर नर्सिंगहोम में गर्भपात की सूचना दे दी। पुलिस के पहुंचते ही आरोपी किशोरी को लेकर गांव लौट आए। शनिवार सुबह किशोरी ने घर पर मृत बेटी को जन्म दिया। इसके बाद मां पीड़ित बेटी और नवजात का शव लेकर बिहार थाने पहुंची। थानाध्यक्ष कुलदीप तिवारी ने रिपोर्ट दर्ज कर आरोपियों की तलाश कर दो को गांव से गिरफ्तार कर लिया।  तीसरा फरार है। पुलिस तीसरे आरोपी के पिता को पूछताछ के लिए थाने ले गई है।



थानाध्यक्ष कुलदीप तिवारी ने बताया कि पीड़िता की तहरीर पर तीन आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। पुलिस के मुताबिक आरोपियों में दो इंटर के और एक कक्षा नौ का छात्र बताया जा रहा है। जांच कराई जा रही है। नवजात के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। डीएनएन टेस्ट कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed