{"_id":"56f980d84f1c1b327af008bc","slug":"gangamela","type":"story","status":"publish","title_hn":"गंगामेला में खूब उड़ा अबीर-गुलाल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गंगामेला में खूब उड़ा अबीर-गुलाल
ब्यूरो अमर उजाला, उन्नाव
Updated Tue, 29 Mar 2016 12:37 AM IST
विज्ञापन
गंगामेला
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नगर में बड़े ही धूमधाम से गंगा मेला पर्व मनाया गया। लोगों ने एक दूसरे को अबीर -गुलाल लगाकर गले मिलकर बधाइयां दी। युवाओं ने भी जमकर मेले का लुत्फ उठाया। नगर में जमकर रंग चला और युवाओं की टोलियां निकली। वहीं चौराहों पर फिल्मी धुनों पर लोगों ने खूब मस्ती की।
विज्ञापन
शुभकामनाओं के साथ शुरू हुआ होली का पर्व सोमवार को गंगा मेला के साथ समाप्त हुआ। सोमवार सुबह 10 बजते ही नगर में गंगा मेला पर्व बडे़ ही धूमधाम से मनाया गया दोपहर दो बजे तक लोगों ने जमकर रंग खेला।
विज्ञापन
नगर के पोनीरोड, मिश्रा कालोनी, बिंदानगर, आदर्श नगर सहित अन्य कई मोहल्लों से होरियारों की टोलियां बाइक से निकली। लोगों ने एक दूसरे को अबीर गुलाल लगातें हुए गले मिलकर पर्व की बधाईयाँ दी।
विज्ञापन
जहाँ एक ओर युवाओं की टोलियों ने फिल्मी धुनों पर जमकर मस्ती की ,वहीं बच्चों ने राहगीरों पर कभी पिचकारी से तो कभी रंग भरे गुब्बारे फेंक जमकर मजा लिया। रंग के साथ-साथ लोगों ने घरों में बने स्वादिष्ट पकवान का भी लुप्त उठाया। नगर के आंनद घाट पर सार्वजनिक गंगा मेला का आयोजन नित्य गंगा सेवा समिति के तत्वाधान में किया गया जिसमें दूर दराज से आए कवियों ने अपनी कविताओं से लोगों को मंत्र मुग्ध कर दिया।
फ ाग गीतों को सुनकर लोगों ने खूब लुत्फ उठाया। गंगा मेला के अवसर पर मां गंगा नदी की महाआरती की गई। वहीं नगर पालिका गंगाघाट द्वारा बिजली, पानी और साफ -सफ ाई के बेहतर प्रबंध किए गए थे। सुरक्षा के दृष्टि से गंगाघाट पुलिस की मौजूदगी भी रही। रंग खेलने के दौरान हुड़दंग मचाने वालों पर नकेल कसने के लिए गंगाघाट पुलिस ने दिनभर गश्त की। एक दूसरे पर कीचड़ फेंकने वालों की धरपकड़ भी की गई। पुलिस ने सभी को चेतावनी देकर कुछ देर बाद छोड़ दिया।
इनसेट-
जुए की फड़ में लगे लाखों के दांव
रंगों के साथ साथ जुआड़ियों ने होली के गंगा मेला पर्व पर जुए की लंबी-लंबी बाजी खेलकर पर्व को अपने रूप में मनाते हुए लाखों के दांव लगाए। गंगाघाट क्षेत्र के इंदिरा नगर, रविदास नगर, बिंदानगर, अहमदनगर, चम्पापुरवा, राजीव नगर खंती, प्रेमनगर, आजादनगर, घेंाघी, रौतापुर सम्भरखेड़ा, बेहटा, मुस्तफापुर, कटरी पीपरखेड़ा आदि स्थानों पर लाखों का जुआ खेला गया।