फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   gang rape

दुष्कर्म पीड़िता के चाचा-चाची पर दर्ज मानहानि के मुकदमे की टली सुनवाई

Sat, 14 Dec 2019 12:28 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 14 Dec 2019 12:28 AM IST
विज्ञापन
gang rape
उन्नाव। विधायक पर दुष्कर्म का आरोप लगाने वाली पीड़िता के चाचा पर दर्ज दो अलग अलग मुकदमों की सुनवाई शुक्रवार को नहीं हो सकी। विधायक पक्ष की ओर से दर्ज मानहानी के मुकदमे में पीड़िता की चाची की मृत्यु की आख्या रायबरेली से न आने और पीड़िता की उम्र संबंधी अभिलेखों के मुकदमें में गवाह के न आने से सुनवाई टल गई। दोनों मुकदमों की सुनवाई के लिए अगली तारीख 18 दिसंबर तय की गई है।
विज्ञापन

किशोरी से दुष्कर्म के आरोपी विधायक ने पीड़िता के चाचा व उसकी पत्नी पर मानहानि का मुकदमा दर्ज कराया था। जिसकी सुनवाई न्यायिक मजिस्ट्रेट शमीना जमील के न्यायालय में चल रही है। शुक्रवार को इस मामले की सुनवाई थी। जिसमें आरोपी चाचा की पत्नी की मृत्यु आख्या रायबरेली से न आने पर सुनवाई नहीं हो पाई। वहीं सीजेएम विराट सक्सेना की के न्यायालय में चल रहे सफेदा प्रकरण मामले में भी सुनवाई थी। लेकिन गवाह के न आने पर पेशी नहीं हो पाई। वकील अजेंद्र अवस्थी ने बताया कि इन दोनों मामलों की सुनवाई 18 दिसंबर को होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed