{"_id":"67703c53d0f16f6da10744a8","slug":"fraud-of-rs-50-lakh-in-the-name-of-getting-a-job-in-railways-unnao-news-c-221-1-uno1001-124735-2024-12-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Unnao News: रेलवे में काम दिलाने के नाम पर 50 लाख की ठगी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Unnao News: रेलवे में काम दिलाने के नाम पर 50 लाख की ठगी
विज्ञापन
सोनिक। रेलवे में काम दिलाने के नाम पर फर्जी वर्क ऑर्डर तैयार कर युवक से 50 लाख की ठगी कर ली। पीड़ित की तहरीर पर पांच ज्ञात और अज्ञात पर रिपोर्ट दर्ज हुई है।
दही थानाक्षेत्र के शिवनगर निवासी आशुतोष मिश्रा ने पुलिस को तहरीर दी। बताया कि माखी थानाक्षेत्र के पूरा निस्पंसारी निवासी संतोष प्रजापति ने फर्जी वर्क ऑर्डर तैयार किया। पूछने पर बताया कि यह वर्क आर्डर मेरी कंपनी ग्रोपो इंटरनेशनल को मिला है। मेरे पास दो कंपनी हैं, जिसमें एक मेरा बेटा निर्मल और दूसरी मैं देखता हूं। वर्क ऑर्डर की कीमत 2.28 करोड़ बताई। कहा कि यह ऑर्डर बेटे की कंपनी को मिला है लेकिन उनके पास अभी इतने रुपये नहीं हैं। कंपनी में रुपये लगा तो रेलवे के इस काम का ऑर्डर पूरा कर बचत में आधा-आधा कर लेंगे।
भरोसे पर रुपये आरटीजीएस के माध्यम से कंपनी के बैंक खाते में नवंबर, दिसंबर 2023 और जनवरी 2024 में भेजे। नियत समय बीतने के बाद जब रुपये मांगे तो संतोष और परिवार के अन्य सदस्यों ने कहा कि जल्द वापस कर देंगे। अब फोन उठाना बंद कर दिया है। जब घर जाकर संपर्क किया तो गालीगलौज और जान से मारने की धमकी दी। यही नहीं झूठे केस में फंसाने की धमकी दे रहे हैं।
विज्ञापन
तहरीर के आधार पर संतोष, निर्मल प्रजापति, मुस्कान प्रजापति, ओमप्रकाश, भारत प्रजापति और अज्ञात पर रिपोर्ट दर्ज हुई है। दही थानाध्यक्ष संजीव कुशवाहा ने बताया कि तहरीर के आधार पर पांच ज्ञात और अज्ञात पर धोखाधड़ी और जान से मारने की धमकी की धारा में रिपोर्ट दर्ज कर जांच की जा रही है।