फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   Found dirt in the kitchen with the mortuary, cleaning instructions

शवगृह के साथ रसोईघर में मिली गंदगी, सफाई के निर्देश

Thu, 09 Jan 2020 12:57 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 09 Jan 2020 12:57 AM IST
विज्ञापन
Found dirt in the kitchen with the mortuary, cleaning instructions
जिला अस्पताल के रिकार्ड रूम में निरीक्षण करती कायाकल्प टीम की सदस्य रेनू वर्मा व अन्य। - फोटो : UNNAO
उन्नाव। कायाकल्प की चार सदस्यीय टीम ने दूसरे दिन भी जिला पुरुष व महिला अस्पताल का निरीक्षण किया। अस्पताल के रसोईघर में गंदगी मिलने पर सफाई के निर्देश दिए। वहीं शवगृह के आसपास खड़ी झाड़ियों को देख उसे हटवाने के निर्देश स्टाफ को दिए हैं। महिला अस्पताल की ओपीडी में अधिक भीड़ देख मरीजों के बैठने की उचित व्यवस्था करने और डाक्टरों को नंबर के अनुसार मरीजों को देखने का सुझाव दिया।
विज्ञापन

कायाकल्प की चार सदस्यीय टीम ने रायबरेली जिले के महिला अस्पताल की सीएमएस रेनू वर्मा के नेतृत्व में दूसरे दिन जिला महिला अस्पताल का प्रसव कक्ष देखा। सफाई व्यवस्था सही मिली, लेकिन उपकरण सही तरीके न रखे देख स्टाफ को फटकार लगाई और उपकरणों के रखरखाव में लापरवाही न बरतने के निर्देश दिए। अस्पताल के रसोईघर में मरीजाें के लिए बनने वाले खाने के स्थान में गंदगी देख नाराजगी जताई और सफाई कराने की बात कही।
विज्ञापन

पुरुष व महिला अस्पताल की ओपीडी में महिला अस्पताल की ओपीडी में अधिक भीड़ देख डाक्टरों से नंबर लगाकर मरीजों को देखने के लिए कहा। टीम में डा. संतोष कुमार वर्मा प्रोफेसर हेड कम्यूनिटी मेडिसिन विभाग मेडिकल कॉलेज बांदा, डा. सत्येंद्र शुक्ला जिला कंसल्टेंट बांदा व एक अन्य महिला कर्मचारी के साथ महिला अस्पताल मैनेजर ममता श्रीवास्तव, डा. धीर सिंह सहित अन्य स्टाफ उपस्थित रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed