फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   Former MP applied ointment on the pain of the fire victims

अग्निपीड़ितों के दर्द पर पूर्व सांसद ने लगाया मरहम

Wed, 06 Apr 2022 12:21 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 06 Apr 2022 12:21 AM IST
विज्ञापन
Former MP applied ointment on the pain of the fire victims
उन्नाव। सफीपुर कोतवाली क्षेत्र के सेवापुरवा गांव में आग लगने से 12 गृहस्थियां जल गईं थीं। इसकी जानकारी होने पर पूर्व सांसद व सपा नेता अन्नू टंडन ने पीड़ितों के लिए अनाज, कपड़े भिजवाए।
विज्ञापन

सोमवार को सेवापुरवा गांव में आग ने काफी परिवारों को नुकसान पहुंचाया था। मंगलवार को पूर्व सांसद अन्नू टंडन ने इन परिवारों को राहत सामग्री उपलब्ध कराई। राहत सामग्री लेकर गांव पहुंचे एचएनडीसीटी ट्रस्ट के महाप्रबंधक अनूप कुमार मेहरोत्रा ने पीड़ित परिवार से मिलकर सांत्वना दी तथा राहत सामग्री का वितरण किया। प्रभावित परिवारों में मेवालाल, बुद्धिलाल, झुरई, दुलीचंद, रामजानकी, सुधर, अशोक, गंगाराम, नरेश, टीकाराम आदि ने बताया कि आग ने सब कुछ तबाह कर दिया। बच्चों के पेट भरने तक का अनाज नहीं बचा। जिस पर महाप्रबंधक ने अनाज, कपड़े और कड़ी धूप से बचाव के लिए तिरपाल व बर्तन पीड़ित परिवारों को उपलब्ध कराया। इसके अलावा गहोली ग्रामसभा के निबीगाड़ा मजरे में लगी आग से पीड़ित परिवारों को भी जरूरत का सामान उपलब्ध कराया। इस दौरान विवेक शुक्ला, राम बिलास, अजय गौतम, फिरोज, कैलाश निषाद व डॉ. रघुनंदन आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed