फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   forest team caught leopard

पांच घंटे की मशक्कत के बाद पकड़ा गया तेंदुआ

Fri, 03 Jun 2016 12:58 AM IST
ब्यूरो अमर उजाला, उन्नाव
ब्यूरो अमर उजाला, उन्नाव Updated Fri, 03 Jun 2016 12:58 AM IST
विज्ञापन
forest team caught leopard
तेंदुओ को लेकर जाती वन विभाग की टीम - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो

ब्लॉक क्षेत्र के सहरावां गांव में पान की भीठ में घुसा तेंदुआ करीब पांच घंटे की मशक्कत के बाद पकड़ लिया गया। उसे पकड़ने के लिए वाइल्ड लाइफ की टीम ने टैंकुलाइजर गन से बेहोशी का इंजेक्शन लगाया। वाइल्ड लाइफ की टीम पकड़े गए तेंदुए को लखनऊ ले गई है। टीम लीडर डॉ. उत्कर्ष ने बताया कि इसे दूर किसी जंगल में छोड़ दिया जाएगा।

विज्ञापन

सहरावां गांव निवासी मनोज चौरसिया की गांव के बाहर पान की भीठ है। भीठ में उसने पान, परवल और कुंदरू की खेती की है। गुरुवार सुबह करीब 6 बजे मनोज पौधों की सिंचाई करने गया तो उसकी निगाह तेंदुए पर पड़ी। वह बाघ समझ चीखने हुए भागा। कुछ देर बाद भीठ के पास भीड़ जुट गई। सोहरामऊ थानाध्यक्ष मुकेश बाबू ने डीएफओ वीके मिश्रा को जानकारी दी। कुछ ही देर में नवाबगंज रेंजर एबी सिंह पहुंचे। वन विभाग की टीम ने भीठ में घुसा जानवर तेंदुआ होने की पुष्टि की तब लोगों ने राहत की सांस ली। इसके बाद डीएफओ ने वाइल्ड लाइफ को सूचना दी। करीब 11 बजे डॉ. उत्कर्ष कुमार की अगुवाई में एक टीम मौके पर पहुंची और तेंदुआ को पकड़ने का ऑपरेशन शुरू किया। दो बार दायरे में आने के बाद भी तेंदुआ ट्रैकुलाइजर से बचकर निकल गया। शाम करीब 4 बजे डॉ. उत्कर्ष का निशाना सटीक बैठा और कुछ ही देर में तेंदुआ बेहोश हो गया। टीम ने आनन-फानन जाल में लपेट कर उसे पिंजरे में बंद कर दिया। वाइल्ड लाइफ के टीम लीडर ने बताया तेंदुआ भोजन की तलाश में यहां पहुंच गया है। इसे दूर किसी जंगल में छोड़ दिया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed