{"_id":"57619c4f4f1c1b4a2511c8dc","slug":"forest-ranger-was-beaten-up","type":"story","status":"publish","title_hn":"वन रेंजर को पीटा, कपड़े फांडे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वन रेंजर को पीटा, कपड़े फांडे
ब्यूरो अमर उजाला, उन्नाव
Updated Thu, 16 Jun 2016 12:04 AM IST
विज्ञापन
थाने में मौजूद रेंजर
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
काफी जद्दोजहद के बाद पुलिस ने टाउन एरिया चेयरमैन के तीन बेटों समेत पांच लोगों पर रिपोर्ट दर्ज की है। थानाध्यक्ष मनोज सिंह ने चेयरमैन के एक बेटे समेत दो लोगों को गिरफ्तार कर लिया गया है।
विज्ञापन
अजगैन थानाक्षेत्र स्थित नवाबगंज पक्षी विहार में इन दिनों सफाई का काम चल रहा है। पक्षी विहार की झील के कुछ हिस्से पर कुछ लोगों ने कब्जा कर रखा है। एतबारपुर-कन्हईखेड़ा मार्ग पर हाईवे से सटी झील के कुछ हिस्से पर नगर पंचायत अध्यक्ष विमला देवी राजपूत के बेटों ने कब्जा कर होटल समेत दो दुकानें बना रखी हैं। पक्षी विहार के रेंजर रघुनाथ मिश्रा ने बताया कि कई बार नोटिस देने के बाद भी टाउन एरिया चेयरमैन के बेटे कब्जा नहीं हटा रहे थे। मंगलवार की देर शाम रेंजर मौके पर पहुंचे और जेसीबी से दुकानें हटवाने लगे। इस पर चेयरमैन के बेटे दिग्विजय, भानू, अमरेंद्र साथी पप्पू व रामबाबू ने जेसीबी चालक को पीटना शुरू कर दिया। रेंजर रघुनाथ मिश्रा ने दबंगों का विरोध किया किया तो हमलावरों ने उनके साथ भी मारपीट की और कपड़े फाड़ डाले। इस दौरान बार-बार सूचना देने के बाद भी बमुश्किल सौ मीटर की दूरी पर स्थित चौकी पुलिस मौके तक नहीं पहुंची। रात में ही रेंजर अजगैन थाने पहुंचे और थानाध्यक्ष मनोज सिंह को घटना की जानकारी दी। देर रात तक पुलिस रिपोर्ट लिखने में आनाकानी करती रही। इस पर वन विभाग के कन्जरवेटर एसएन शुक्ला ने उच्चाधिकारियों से बात की। मशक्कत के बाद पुलिस ने टाउन एरिया चेयरमैन के तीन बेटों समेत पांच लोगों पर रिपोर्ट दर्ज की। बुधवार की सुबह पुलिस ने अमरेंद्र व उसके साथी पप्पू को गिरफ्तार कर लिया। थानाध्यक्ष मनोज सिंह ने बताया कि अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे हैं। पक्षी विहार की वन संरक्षक रेनू सिंह ने बताया कि कब्जा और रेंजर से मारपीट करने वालों के खिलाफ वन विभाग की ओर से भी मुकदमा दर्ज किया जाएगा और कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन