फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   Following a resolution of the ideals of Lord Buddha

भगवान बुद्ध के आदर्शों पर चलने का संकल्प

Sun, 22 May 2016 12:39 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, उन्नाव
अमर उजाला ब्यूरो, उन्नाव Updated Sun, 22 May 2016 12:39 AM IST
विज्ञापन
Following a resolution of the ideals of Lord Buddha
भगवान बुद्ध की प्रतिमा पर पुष्प अर्पण करते सदर विधायक पंकज गुप्ता। - फोटो : अमर उजाला
 भगवान बुद्ध के आदर्शों पर चलकर ही सर्व समाज का कल्याण संभव है। भगवान बुद्ध ने पंचशील सिद्धांतों के जरिये देश व समाज को नेक रास्ता दिखाने का कार्य किया है। यह बातें सदर विधायक पंकज गुप्ता ने कहीं। वह शनिवार को बौद्ध बिहार राजेपुर व गदनखेड़ा में बुद्ध पूर्णिमा के अवसर पर बोल रहे थे।
विज्ञापन

बुद्ध पूर्णिमा के अवसर पर प्रज्ञा बुद्ध विहार एवं शिक्षण संस्थान वाजिदपुर आवास विकास कालोनी में कार्यक्रम का आयोजन किया गया। संयोजक भिक्षु

शांति रक्षित ने कार्यक्रम का शुभारंभ करते हुए कहा कि बुद्ध जी के सिद्धांतों पर ही चलकर बाबा साहब डॉ. भीमराव अंबेडकर ने समता मूलक समाज की स्थापना का संदेश दिया था। उन्होंने भगवान बुद्ध के आदर्शों व सिद्धांतों पर प्रकाश डालते हुए उसे जीवनशैली में आत्मसात करने की महत्ता बताई। इस कार्यक्रम हजारों की संख्या में अनुयायी उपस्थित रहे। कवि चंद्रभान चंद्र ने मौजूद लोगों को बताया कि भगवान बुद्ध का दर्शन ही वैज्ञानिक व समता मूलक समाज की संरचना पर आधारित है।
विज्ञापन


इसी आधार पर समाज व देश का विकास हो सकता है। इसमें मुख्य रूप से पूर्व विधायक सुंदरलाल लोधी, गजोधर प्रसाद, बीआर मिश्र, आरके कोहली, राजाराम बौद्ध, आरएन रावत, रामसरोज, सुरेंद्र, प्रकाश, चंद्रभान चंद्र, वीपी वर्मा भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन



इसके अलावा गौतम बुद्ध जन चेतना समिति के तत्वाधान में सम्राट अशोक शांति उपवन बौद्ध विहार गदनखेड़ा उन्नाव में भगवान बुद्ध की 2579वीं जयंती त्रैविधि पावन पर्व के रूप में हर्षोल्लास के वातावरण में धूमधाम से मनाई गई। इस मौके पर मुख्य रूप से सदर बसपा प्रभारी सुरेश पाल, प्रदीप पासी, मूलचंद्र लोधी, ओमप्रकाश, सुरेंद्र कुशवाहा, हरिशंकर भाई पटेल, डॉ. सुरेंद्र पटेल, शिवशंकर कुशवाहा, राजनरायन कुशवाहा, सतीश कुशवाहा, राकेश कुशवाहा, गुरुबक्श कुशवाहा भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed