{"_id":"587a74684f1c1b222aba8dcb","slug":"follow-traffic-rules-to-decide-safe-travel","type":"story","status":"publish","title_hn":"ट्रैफिक नियमों का पालन कर तय करें सुरक्षित सफर ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ट्रैफिक नियमों का पालन कर तय करें सुरक्षित सफर
अमर उजाला ब्यूरो, उन्नाव
Updated Sun, 15 Jan 2017 12:30 AM IST
विज्ञापन
inagurating funtion
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
सड़क सुरक्षा सप्ताह का शुभारंभ अपर परिवहन आयुक्त गंगाफल, डीएम सुरेंद्र सिंह व एसपी नेहा पांडेय ने द्वीप प्रज्जवलन कर किया। अपर परिवहन आयुक्त ने अधिकतर सड़क हादसों का कारण ट्रैफिक नियमों का पालन न करना बताया। इस सच को उन्होंने सरकारी आंकड़ों के साथ लोगों के बीच पेश किया। आयुक्त ने ट्रैफिक नियमों का पालन कर सुरक्षित सफर तय करने की बात कही। डीएम ने केरल राज्य का उदाहरण देते हुए कहा कि ज्यदातर सिंगल रोड हैं, इसके बाद भी वहां सड़क हादसे न के बराबर होते हैं। जबकि यूपी में 6 लेन से 8 लेन तक के रोड हैं फिर भी हर साल हादसों में सैकड़ों लोग जान गवां रहे। डीएम ने इसका कारण लोगों में ट्रैफिक नियमों की अज्ञानता के साथ ही पालन न करना बताया। उन्होंने परिवहन विभाग के अधिकारियों से यातायात नियमों के बारे में अधिक से अधिक प्रचार प्रसार करने की बात कही। एसपी नेहा पांडेय व एआरटीओ प्रशासन माला बाजपेई ने भी यातायात नियमों का पालन करने की लोगों से अपील की। इस दौरान एआरटीओ प्रवर्तन सियाराम व टोल मैनेजर ए एस चौहान ने भी लोगों को सुरक्षित सफर के बारे में जागरूक किया। टोल कर्मियों ने राहगीरों को पंपलेट वितरित कर यातायात नियमों का प्रचार प्रसार किया। इस दौरान यातायात नियमों के पालन की शपथ भी लोगों को दिलाई गई। कार्यक्रम में एसडीएम हसनगंज मनीष बंसल, एआरटीओ प्रवर्तन सियाराम वर्मा, राजीव अग्रवाल, ब्रजेंद्र पांडेय, मोहनलाल कौशिक, ऋषी रंजन के अलावा एनएचएआई व पीएनसी के अधिकारी व कर्मचारी मौजूद रहे।
इनसेट
100 एप में दर्ज करें शिकायत, तत्काल पहुंचेगी पुलिस
राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा सप्ताह कार्यक्रम में पहुंचे एएसपी आरएस गौतम ने बताया कि किसी भी सड़क हादसे की सूचना यूपी 100 के अलावा टोल फ्री नंबर 1073 पर भी शिकायत दर्ज करा सकते हैं। उन्होंने बताया कि सड़क दुर्घटनाओं में अक्सर दुर्घटना के शिकार व्यक्ति के परिजनों से संपर्क जल्द नहीं हो पाता है। जिसके लिए सरकार द्वारा 100 ऐप जारी किया गया है। इस ऐप के जरिये घटनास्थल से नजदीक पुलिस थाना व कोतवाली की मदद पीड़ित आसानी से ले सकता है। बताया कि ऐप को किसी भी स्मार्टफोन में गूगल प्ले स्टोर के माध्यम से डाउनलोड किया जा सकता है। ऐप को ओपेन करने पर घटनास्थल व संबंधित का नाम, पता, ईमेल आईडी, मोबाइल नंबर के अलावा एक अन्य मोबाइल नम्बर शो होगा। इसके बाद संबंधित नंबर जिसको पहले डाला गया है। उस नंबर पर एसएमएस द्वारा व ईमेल आईडी पर एक गुप्तकोड भेजा जएगा।दोनों कोड को ऐप के कालम में दर्ज करने बाद मोबाइल नम्बर वाला व्यक्ति इस सुविधा के लिए रजिस्टर्ड हो जएगा। यूजर इसी ऐप में अपने पांच परिजनो अथवा परिचितो के आपातकालीन नम्बर भी जोड़ सकता है। इससे आपात स्थिति में पुलिस इन फोन नंबरों पर परिजनों तक एसएमएस के जरिये सूचना पहुंचाएगी।
विज्ञापन