फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   Flaws filled effigy burnt bills

खामियों भरे बिल का जलाया पुतला

Tue, 15 Dec 2015 11:15 PM IST
ब्यूरो अमर उजाला, उन्नाव
ब्यूरो अमर उजाला, उन्नाव Updated Tue, 15 Dec 2015 11:15 PM IST
विज्ञापन
Flaws filled effigy burnt bills

उप्र उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल के जिलाध्यक्ष

विज्ञापन
रजनीकांत श्रीवास्तव की अगुवाई में मंगलवार को व्यापारियों ने बड़ा चौराहा पर जीएसटी का पुतला जलाया। इस दौरान व्यापारी जीएसटी बिल में खामियों को दूर करने की मांग करते रहे।


 प्रदर्शन कर रहे व्यापारियों ने कहा कि बीते दिनों व्यापार मंडल की ओर से प्रधानमंत्री व वित्त मंत्री को जीएसटी में संशोधन के लिए ज्ञापन भेजा था इसमें अभी तक कोई संशोधन नहीं हुआ है।

जिलाध्यक्ष ने कहा कि प्रस्तावित जीएसटी में संशोधन की जरूरत है। इसके लिए केंद्र सरकार को अवगत कराया गया है क्योंकि इस बिल में व्यापारियों का दोहन व शोषण होना निश्चित है।

कहा कि जब तक सरकार उनकी मांगों को नहीं मानती है वह प्रदर्शन करते रहेंगे। इस मौके पर इश्तियाक गौरी, शैलेंद्र गुप्ता, शैलेंद्र सिंह, रमाशंकर, मनोज गुप्ता, विनय सिंह, मोनू गुप्ता, महेश गुप्ता, मुन्नूलाल, शिव कुमार, विकास त्रिपाठी, सुमित गुप्ता, देवकांत जौहरी, परवेज अहमद, राजन चौरसिया आदि मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed