फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   fire ingulfed

आग से लाखों का नुकसान

Wed, 27 Apr 2016 12:45 AM IST
ब्यूरो अमर उजाला, उन्नाव
ब्यूरो अमर उजाला, उन्नाव Updated Wed, 27 Apr 2016 12:45 AM IST
विज्ञापन
fire ingulfed
अगि्नकांड - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो

मक्का पुरवा निवासी किसान राजू पुत्र मटरू ने बताया कि मंगलवार की सुबह घर की महिलाएं रसोई में चूल्हे पर खाना पका रही थी। तभी चूल्हे से निकली चिंगारी रसोई के छप्पर पर गिर गई। हवा तेज चलने के कारण देखते-देखते ही आग ने पूरे घर को आगोश में ले लिया। महिलाएं चीख पुकार कर घर में बंधे मवेशियों को निकाला। जब तक कोई कुछ समझ पाता आस पड़ोस में रहने वाले उनके रिश्तेदार कन्हैया, पप्पू, कुवारें, महादेव, बिहारी व अमर के घर भी आग के हवाले हो गए। एक साथ सात घरों में आग लगते ही पूरे गांव में हड़कंप मच गया। आनन-फ ानन आग बुझाने को ग्रामीण दौड़े। कुछ ग्रामीणों ने घटना की जानकारी तत्काल अग्निशमन विभाग को दी। लेकिन मौके पर दमकल की गाड़ियां नहीं पहुंच सकी। जिसके चलते ग्रामीणों ने खेत में लगे एक ट्यूबवेल की मदद से करीब चार घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग प र काबू पाया। पीड़ित किसानों ने बताया कि घर में जो कुछ भी था सब जलकर राख हो गया। नगदी, जेवर के अलावा गृहस्थी का सारा सामान जलकर राक हो गया। करीब 10 लाख से अधिक का नुकसान आंका जा रहा है। वहीं सूचना पर स्थानीय लेखपाल पहुंचा जिसने पीड़ित किसानों के हुए नुकसान का ब्यौरा लिया। लेखपाल का कहना है कि रिपोर्ट बनाकर जिला प्रशासन को भेजी जाएगी ताकि किसानों को कुछ मदद मिल सके। वहीं जानकारी होने पर सदर विधायक पंकज गुप्ता पीड़ित किसानों का हालचाल लेने को पहुंचे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed