फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   Fear of death by showing the rape of teenager

मौत का डर दिखाकर किशोरी से दुष्कर्म

Wed, 25 May 2016 12:49 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, उन्नाव।
अमर उजाला ब्यूरो, उन्नाव। Updated Wed, 25 May 2016 12:49 AM IST
विज्ञापन
Fear of death by showing the rape of teenager
rape demo

शहर कोतवाली क्षेत्र के एक गांव में शौच को गई किशोरी से गांव के युवक ने दुष्कर्म किया। शोर मचाने पर उसके मुंह में कपड़ा ठूंस दिया। किशोरी के बेहोश होने पर आरोपी भाग निकला। लगभग दो घंटे पीड़िता झाड़ियों में पड़ी रही।

विज्ञापन


खोजबीन के दौरान परिजन उसकी हालत देखकर सन्न रह गए। मां ने कोतवाली पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की। पुलिस ने आरोपी के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया। पीड़िता को मेडिकल परीक्षण के लिए भेजा गया है।
विज्ञापन


सदर कोतवाली के मगरवारा चौकी क्षेत्र निवासी एक 16 वर्षीय किशोरी सोमवार दोपहर शौच के लिए खेतों की ओर गई थी। आरोप है कि गांव के युवक ने उसे बीच रास्ते में दबोच लिया और मुंह बंद कर झाड़ियों की ओर खींच ले गया। आरोपी ने उसके  साथ दुष्कर्म किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


शोर मचाने पर पहले मारापीटा और फिर मुंह में कपड़ा ठूंस दिया। किशोरी के बेहोश होने पर आरोपी उसे छोड़कर भाग निकला। काफी देर बाद तक किशोरी के घर न पहुंचने पर परिवारीजन उसकी तलाश को निकले। खेतों के पास झाड़ियों के बीच किशोरी को अस्त-व्यस्त हालत में बेहोश पड़ा देख सभी दंग रह गए।


आनन-फानन में उसे उठाकर घर लाए। होश में आने पर किशोरी ने आपबीती सुनाई, तो घर के लोग उसे लेकर कोतवाली पहुंच गए। पीड़िता की मां ने आरोपी के विरुद्ध तहरीर दी। पुलिस ने पीड़िता के बयान लेने के बाद आरोपी के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज कर पीड़िता को मेडिकल परीक्षण के लिए भेज दिया। कोतवाली प्रभारी संजय पांडेय ने बताया कि आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच भी की है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed