फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   Father injured in train accident

रूटा सियालदह एक्सप्रेस ट्रेन हादसे में पिता घायल

Thu, 29 Dec 2016 12:10 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, उन्नाव
अमर उजाला ब्यूरो, उन्नाव Updated Thu, 29 Dec 2016 12:10 AM IST
विज्ञापन
Father injured in train accident
अस्पताल में भर्ती बुजुर्ग - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो

लखनऊ के मोहल्ला राजाजीपुरम निवासी गंगाधर वर्मा (60) बेटी शिखा को लैब टेक्नीशियन पद के लिए परीक्षा दिलाने जयपुर जा रहे थे। 29 दिसंबर को शिखा का पेपर है। सियालदह एक्सप्रेस के कोच नंबर एस 6 में रिजर्वेशन था। ट्रेन सुबह 4.45 पर कानपुर सेंट्रल से चली और 5.20 पर जैसे ही रूरा स्टेशन के पास पहुंची कि हादसे का शिकार हो गई। हादसे में गंगाधर के सिर व गले मेें चोट आई है जबकि शिखा के पैरों में मामूली चोट आई। शिखा ने हादसे की सूचना भाई सुगम को दी। सुगम पिता व बहन को कार से कानपुर सेंट्रल छोड़कर नवाबगंज पहुंचा था। तत्काल उसने सूचना शहर के मोहल्ला एबीनगर में रहने वाले मामा देवकांत पुत्र भगौती प्रसाद को दी। सुगम व देवकांत रूरा पहुंचे। वहां से गंगाधर को जिला अस्पताल लेकर आए। शिखा को प्राथमिक इलाज के बाद घर भेज दिया गया। जबकि गंगाधर का जिला अस्पताल में इलाज चल रहा है। बेटे सुगम ने बताया कि वह पिता व बहन को स्टेशन पर छोड़कर घर लौट रहा था। वह नवाबगंज पहुंचा ही था कि उसे हादसे की सूचना मिली।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed