{"_id":"614df17f8ebc3efadd1c7f91","slug":"fatehpur-chaurasi-nagar-panchayat-president-anil-awasthi-arrested-by-police-for-impersonating-a-gangster","type":"story","status":"publish","title_hn":"उन्नाव: नगर पंचायत अध्यक्ष गैंगस्टर में गिरफ्तार, अवैध शराब कारोबार, बलवा, भीड़ को उकसाने समेत छह मुकदमे दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
उन्नाव: नगर पंचायत अध्यक्ष गैंगस्टर में गिरफ्तार, अवैध शराब कारोबार, बलवा, भीड़ को उकसाने समेत छह मुकदमे दर्ज
Fri, 24 Sep 2021 09:10 PM IST
Vikas Kumar
संवाद न्यूज एजेंसी, सफीपुर (उन्नाव)
संवाद न्यूज एजेंसी, सफीपुर (उन्नाव)
Published by: Vikas Kumar
Updated Fri, 24 Sep 2021 09:10 PM IST
सार
अनिल अवस्थी पर पिछले 10 वर्षों में छह से मुकदमे दर्ज हुए हैं। 21 अगस्त 2019 को पुलिस ने स्कार्पियो में 160 लीटर शराब के साथ फतेहपुर चौरासी कस्बा निवासी अखिलेश को गिरफ्तार किया था। लैब परीक्षण में शराब मिलावटी होने की पुष्टि हुई थी।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
मिलावटी शराब कारोबार, बलवा, भीड़ को उकसाने समेत छह मामलों में निरुद्ध चल रहे फतेहपुर चौरासी नगर पंचायत अध्यक्ष अनिल अवस्थी पर पुलिस ने गैंगस्टर लगाते हुए गिरफ्तार कर लिया। गुरुवार को एक महिला ने उसके खिलाफ जबरन बाइक पर बैठाने व छेड़छाड़ करने की रिपोर्ट दर्ज कराई थी।
विज्ञापन
अनिल अवस्थी पर पिछले 10 वर्षों में छह से मुकदमे दर्ज हुए हैं। 21 अगस्त 2019 को पुलिस ने स्कार्पियो में 160 लीटर शराब के साथ फतेहपुर चौरासी कस्बा निवासी अखिलेश को गिरफ्तार किया था। लैब परीक्षण में शराब मिलावटी होने की पुष्टि हुई थी।
विज्ञापन
आरोपी अखिलेश के बयानों के आधार पर कारोबार में नगर पंचायत अध्यक्ष अनिल अवस्थी मुख्य भूमिका में थे। पुलिस कार्रवाई करती इससे पहले अनिल ने न्यायालय से जमानत ले ली। दो माह पूर्व फतेहपुर चौरासी के पास मार्ग दुर्घटना में पांच लोगों की मौत की घटना में कालीमिट्टी चौराहा पर लगाए गए जाम में भी पुलिस ने नगर पंचायत अध्यक्ष की मुख्य भूमिका पाई थी।
विज्ञापन
गुरुवार एक महिला ने जबरन बाइक में बैठाने का प्रयास करने का आरोप लगाते हुए पंचायत अध्यक्ष पर छेड़छाड़ की रिपोर्ट दर्ज कराई। इस पर अनिल अवस्थी को गैंगस्टर एक्ट में निरुद्ध कर गिरफ्तारी की गई। माखी थाना के कार्यवाहक एसओ कमल दुबे ने शुक्रवार को उसे गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया। वहां से जेल भेजा गया है।