{"_id":"6040ec838ebc3e8c981db20f","slug":"farmers-stopped-the-work-of-pouring-gas-pipes-unnao-news-knp6155034122","type":"story","status":"publish","title_hn":"किसानों ने रोका गैस पाइप डालने का काम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
किसानों ने रोका गैस पाइप डालने का काम
विज्ञापन
गैस पाइप लाइन डाले जाने का विरोध करते किसान।
- फोटो : UNNAO
अचलगंज। बिना मुआवजा दिए गैस पाइप लाइन डालने के लिए शुरू हुआ काम किसानों ने विरोध जताते हुए रुकवा दिया। कहा कि मुआवजा देने के बाद ही काम शुरू हो सकता है। इस समय उनके खेतों में फसलें खड़ी हैं। यह फसलें बर्बाद हो जाएंगी।
पेट्रोलियम प्राकृतिक गैस मंत्रालय कांडला से गोरखपुर तक अंडरग्राउंड गैस पाइपलाइन बिछाई जा रही है। यह पाइप लाइन विकास खंड बिछिया के कोरारीकला व आसपास के खेतों से गुजर रही है। इसकी अधिसूचना 5 अगस्त 2020 को जारी हुई थी। उसके बाद अधिकारियों ने संबंधित किसानों को नोटिस भेजी व उनसे अनुबंध पत्र पर हस्ताक्षर करा लिए।
बुधवार को पाइप लाइन का काम शुरू करने के लिए उन्नाव लालगंज राजमार्ग के भदौरिया भठ्ठा के पास भूमि पूजन किया गया था। गुरुवार को कुछ कर्मचारी जेसीबी मशीने लेकर खड़ी फसल को उजाड़ने लगे। इस पर किसानों ने विरोध शुरू कर दिया।
विज्ञापन
ताजपुर नौबस्ता के श्रीराम, श्रीभगवान, राजेंद्र, रमाशंकर, दयाशंकर, सुनील कुमार, चंद्रशेखर, प्रेमकुमार, महेश प्रसाद व रामखेलावन ने काम रुकवा दिया। अधिकारियों को बुलाने व मुआवजा देने की बात कही।
इस पर खुदाई कर रहे कर्मियों ने जेसीबी रोक कर अपने अधिकारियों से फोन पर बात की। किसानों को बताया कि अधिकारी अभी मौके पर आ रहे हैं। चार बजे तक जब कोई अधिकारी वहां नहीं पहुंचा तो किसान जेसीबी न चलाने की हिदायत देकर वापस चले गए।