फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   farmers kept deprived off loan while manrega jobkeepers of majdoori

न बंटा कर्ज न मिली मजदूरी

Fri, 26 Feb 2016 12:50 AM IST
अमर उजाला, उन्नाव
अमर उजाला, उन्नाव Updated Fri, 26 Feb 2016 12:50 AM IST
विज्ञापन
farmers kept deprived off loan while manrega jobkeepers of majdoori

किसी ने ठीक ही कहा है कि घर को आग लगी घर के चिराग से। किसानों व मजदूरों के लिए संचालित योजनाओं को जिम्मेदार ही पलीता लगा रहे हैं। गुरुवार को दो अलग-अलग समीक्षा बैठकों में इसका खुलासा हुआ। संयुक्त आयुक्त एवं निबंधक सहकारिता लखनऊ मंडल की बैठक में पता लगा कि जिला सहकारी बैंक नवाबगंज शाखा ने न किसानों को कर्ज को बांटा और न ही नए केसीसी बनाए। सीडीओ की बैठक में पता चला कि  हसंनगंज में मनरेगा मजदूरों को 80 लाख का भुगतान ही नहीं किया गया। जिला सहकारी बैंक नवाबगंज शाखा के प्रबंधक को निलंबित करने के आदेश जारी किए गए हैं। वहीं ऋण वितरण में शून्य मिलने पर बिछिया शाखा प्रबंधक व समिति के सचिव को प्रतिकूल प्रविष्टि दी गई है। विकास भवन सभागार में संयुक्त आयुक्त एवं निबंधक सहकारिता लखनऊ मंडल श्रीकांत गोस्वामी ने विभागीय योजनाओं की समीक्षा की। समिति एवं शाखा के कार्यकलापों को सुचारु रूप से न करने व वसूली/ऋण वितरण में पिछले वर्ष की तुलना में काफी पीछे रहने पर संयुक्त आयुक्त ने नवाबगंज के सहकारी बैंक शाखा के प्रबंधक को निलंबित करने के आदेश जिला सहकारी बैंक लि. के सचिव/मुख्य कार्यपालक अधिकारी को दिए। अल्पकालीन ऋण वितरण की समीक्षा के दौरान पता चला कि बिछिया में कार्यरत एफएसएस ने शून्य ऋण वितरण किया। साथ ही सदस्यों की नवीन केसीसी भी नहीं बनाई। इसकी जानकारी होते ही संयुक्त आयुक्त का पारा चढ़ गया और संबंधित शाखा प्रबंधक को प्रतिकूल प्रविष्टि और अपर जिला सहकारी अधिकारी सदर से स्पष्टीकरण तलब करने के आदेश दिए। इसके अलावा समिति बिछिया में कार्यरत सचिव को भी प्रतिकूल प्रविष्टि देने के साथ ही उनके खिलाफ अनुशासनात्मक कार्रवाई भी की गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed