{"_id":"35a9a369a590d8c3b779224b42572270","slug":"farmers-demonstrations-for-water-in-canal-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"नहर में पानी के लिए किया प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नहर में पानी के लिए किया प्रदर्शन
ब्यूरो/अमर उजाला, उन्नाव
Updated Thu, 27 Aug 2015 11:34 PM IST
विज्ञापन
उन्नाव। किसानों ने नहर में पानी के लिए गुरुवार को सिंचाई खंड कार्यालय में धरना-प्रदर्शन किया। किसानों की अधिशासी अभियंता से नोकझोंक भी हुई। किसानों ने अधिशासी अभियंता व सिटी मजिस्ट्रेट को ज्ञापन देकर नहरों में पानी उपलब्ध कराने की मांग की।
विज्ञापन
आसीवन ब्रांच में पर्याप्त पानी न मिलने व पंपिंग सेट से सिंचाई महंगी होने से किसान परेशान हैं। जनपद का किसान पहले ही गेहूं की फसल के दौरान भारी बारिश व ओलावृष्टि से तबाह हो चुका है। अब धान की फसल फिर सूखने लगी है। ऐसी स्थित में किसानों के सामने रोजीरोटी का संकट पैदा हो गया है। किसानों ने गुरुवार को पूर्व निर्धारित कार्यक्रम में सिंचाई खंड कार्यालय में धरना-प्रदर्शन किया।
विज्ञापन
पूर्व जिला पंचायत सदस्य बृजपाल सिंह ने कहा कि आसीवन ब्रांच में पानी बहुत कम आने से खेतों में पानी नहीं पहुंच रहा है। जिससे खेतों में खड़ी फसलें सूख रही हैं। नहर में जगह-जगह अवैध बंधे बने हुए हैं, इनको भी विभाग में जानकारी देने के बावजूद नहीं हटाया जा रहा है।
विज्ञापन
इस दौरान मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन लेने आए सिंचाई खंड नहर विभाग के अधिशासी अभियंता डा. रमेश चंद्र से किसानों की नोकझोंक होने लगी। अधिशासी अभियंता ने कहा कि शासन स्तर से पानी की मांग की गई है। वहीं किसानों का कहना था जो कर्मचारी नहर की पेट्रोलिंग करते हैं वह कहीं जाते नहीं हैं। इससे लोगों ने जगह-जगह नहर को अवैध तरीके से काट रखा है।
किसानों ने कहा आप मौके पर निरीक्षण करें तो हकीकत सामने सामने आ जाएगी। इसके बाद किसानों का भारी हुजूम जिलाधिकारी को ज्ञापन देने के लिए कलेक्ट्रेट की ओर चला गया। डीएम के न मिलने पर किसानों से सिटी मजिस्ट्रेट को पांच सूत्री ज्ञापन दिया।
इस दौरान आदित्य प्रताप सिंह, रज्जनलाल अवस्थी, जमुना सिंह, श्रीराम गुप्ता, राहुल सिंह, चंद्र प्रकाश यादव, मुकुंद मोहन त्रिवेदी, पप्पू त्रिपाठी, अनिल सिंह, राम सिंह प्रधान, राकेश यादव, हरीशंकर, राजेश वर्मा, गौरव सिंह, योगेंद्र सिंह आदि मौजूद रहे। सुरक्षा के मद्देनजर शहर कोतवाली प्रभारी प्रदीप यादव भारी फोर्स के साथ मौजूद रहे।