{"_id":"653c0963871c41fabd0170a4","slug":"farmer-riding-bicycle-dies-due-to-collision-with-loader-unnao-news-c-221-1-sknp1054-5035-2023-10-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Unnao News: लोडर की टक्कर से साइकिल सवार किसान की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Unnao News: लोडर की टक्कर से साइकिल सवार किसान की मौत
विज्ञापन
अचलगंज। पुरवा-अचलगंज मार्ग पर साइकिल से सड़क पार कर रहे किसान को तेज रफ्तार लोडर ने टक्कर मार दी। इससे वह सिर के बल सड़क पर गिर गया और उसकी मौत हो गई। घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने जांच की और शव का पोस्टमार्टम कराया।
थानाक्षेत्र के शिवपुर निवासी रामसिंह (65) गुरुवार देर शाम खेत से घर साइकिल से लौट रहा था। अचलगंज-पुरवा मार्ग पर शिवपुर गांव के सामने सड़क पार करते समय पुरवा की ओर से आ रहे तेज रफ्तार लोडर ने टक्कर मार दी।
सिर के बल सड़क पर गिरने से उसकी मौत हो गई। आसपास मौजूद लोगों ने घटना के बाद भाग रहे चालक को लोडर सहित पकड़कर पुलिस को सौंपा। परिजन एंबुलेंस से घायल को जिला अस्पताल ले गए। जहां डॉक्टर के मृत घोषित कर दिया। शुक्रवार को शव का पोस्टमार्टम कराया गया है। पति की मौत से पत्नी सिद्धेश्वरी और बेटा सुनील बेहाल हैं।
विज्ञापन
थानाध्यक्ष प्रशांत द्विवेदी ने बताया कि लोडर की टक्कर से साइकिल सवार किसान की मौत हुई है। शव का पोस्टमार्टम करा दिया गया है। तहरीर आने पर आगे की कार्रवाई होगी।