{"_id":"5f5fbf268ebc3e4dd311e613","slug":"explosion-while-making-cracker-teenager-dies-unnao-news-knp5826801152","type":"story","status":"publish","title_hn":"पटाखा बनाने के दौरान विस्फोट, किशोर की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पटाखा बनाने के दौरान विस्फोट, किशोर की मौत
विज्ञापन
उन्नाव के मौरावां के प्रसाद खेड़ा में आतिशबाजी बनाते समय हुए विस्फोट के बाद पड़ा मलबा व मौजूद ग्र
- फोटो : UNNAO
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मौरावां (उन्नाव)। गांव के बाहर कोठरी में सोमवार दोपहर बाद पटाखा बनाने के दौरान तेज विस्फोट होने से एक किशोर की मौत व एक बच्चे व तीन किशोर गंभीर रूप से घायल हो गए। फुलझड़ी बनाने के लाइसेंस के नाम पर सुतली बम व अन्य आतिशबाजी बनाई जा रही थी। घायलों को रायबरेली जिले की बछरावां सीएचसी में भर्ती कराया गया। बाद में उन्हें उन्नाव जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया है। एसडीएम व सीओ हसनगंज ने मौके पर पहुंचकर जांच की। पुलिस ने आतिशबाज व उसके दो बेटों को पूछताछ के लिए उठाया है। फोरेंसिक टीम जांच कर रही है।
मौरावां थाना क्षेत्र के प्रसादखेड़ा गांव निवासी फखरुद्दीन के पास आतिशबाजी (रोशनी वाले पटाखे) बनाने का लाइसेंस है। घर से लगभग 600 मीटर दूर खेत में कोठरी में आतिशबाजी बनाने का काम करता था। सोमवार को इसी गांव के कमलू का 16 वर्षीय बेटा अरुण, अशोक कुमार का 14 वर्षीय बेटा सुजीत, हरिश्चंद्र का 11 वर्षीय बेटा सौरभ, रामबरन का 14 वर्षीय बेटा लवकुश व गरीबे का 14 वर्षीय बेटा आशीष सुतली बम व अन्य आतिशबाजी बना रहे थे। अरुण कोठरी के अंदर था, जबकि अन्य बच्चे व किशोर बाहर काम कर रहे थे। दोपहर बाद करीब तीन बजे अचानक एक के बाद एक सात धमाके हुए और कोठरी मलबे में तब्दील हो गई। हादसे में कोठरी के भीतर रहे किशोर अरुण की मौत हो गई। जबकि बाहर काम कर रहे एक बच्चा व तीन किशोर घायल हो गए। तेज धमाकों की गूंज सुन ग्रामीण दौड़ पड़े। मौके पर कोठरी मलबे में तब्दील मिली। चारों ओर धुएं का गुबार व आतिशबाजी बनाने का बिखरा पड़ा था। घायल बच्चों ने अरुण के मलबे में दबे होने की जानकारी दी। ग्रामीणों ने पुलिस को घटना की जानकारी दी। एसओ मौरावां राजेंद्र रजावत व कस्बा सभासद बिन्नू चौरसिया मौके पर पहुंचे और मलबे से किशोर के शव को निकाला।
आग बुझाने के लिए पुरवा से दमकल को भी बुला लिया गया। कुछ देर बाद एसडीएम पुरवा राजेश कुमार चौरसिया, सीओ हसनगंज यादवेद्र यादव, एसओ पुरवा अनिल सिंह व एसओ असोहा ओमप्रकाश रजक भी पहुंचे। पुलिस ने जांच शुरू की। फोरेंसिक टीम टीम को भी साक्ष्य संकलन के लिए बुला लिया गया। सीओ यादवेंद्र यादव ने बताया कि विस्फोट के बाद घायल हुए बच्चे घटनास्थल से भागकर गांव पहुंच गए थे। सभी को रायबरेली जिले में स्थित बछरावां सीएचसी में भर्ती कराया गया। बाद में उन्नाव जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। बताया कि जांच में सुतली बम बनाने के प्रमाण मिले हैं। आतिशबाज फखरुद्दीन व उसके बेटे रियाजुद्दीन व रहीमुद्दीन को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। साथ ही जांच की जा रही है कि स्टॉक भी ज्यादा होने का अनुमान है। कई बिंदुओं पर जांच की जा रही है। तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज की जाएगी।