फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   Eucalyptus tree fell on the highway, lasted two kilometers for an hour. jam of

Unnao News: हाईवे पर गिरा यूकेलिप्टस का पेड़, एक घंटे रहा दो किमी. का जाम

Fri, 08 Aug 2025 12:28 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, उन्नाव
संवाद न्यूज एजेंसी, उन्नाव Updated Fri, 08 Aug 2025 12:28 AM IST
विज्ञापन
Eucalyptus tree fell on the highway, lasted two kilometers for an hour. jam of
हाईवे पर भल्लाफार्म के पास सड़क पर पेड़ गिरने से लगा जाम।  - फोटो : हाईवे पर भल्लाफार्म के पास सड़क पर पेड़ गिरने से लगा जाम।
नवाबगंज (उन्नाव)। लखनऊ-कानपुर हाईवे पर गुरुवार सुबह 11 बजे भल्ला फार्म तिराहे के पास हाईवे किनारे लगा यूकेलिप्टिस का पेड़ गिर गया। गनीमत रही कोई जनहानि नहीं हुई। घटना के बाद से दो किमी तक वाहनों की कतारें लगी रहीं। मौके पर पहुंची एनएचएआई की पेट्रोलिंग टीम ने हाइड्रा से पेड़ को हटवाया तब दोपहर 12 बजे यातायात सामान्य हो पाया। इस दौरान एक घंटे जाम की स्थिति रही।
विज्ञापन

लखनऊ-कानपुर हाईवे पर सोहरामऊ थानाक्षेत्र के भल्लाफार्म तिराहे के पास गुरुवार सुबह 11 बजे यूकेलिप्टस का बड़ा पेड़ तेज आंधी बारिश से सड़क के बीच में गिर गया। पेड़ गिरने से हाईवे पर जाम की स्थिति बन गई। यह तो गनीमत रही कि वहां से गुजर रहे गैस टैंकर पर पेड़ नहीं गिरा, नहीं तो बड़ी घटना भी हो सकती थी। पेड़ गिरने के बाद लखनऊ से कानपुर की ओर जा रहे वाहनों की करीब दो किमी तक कतार लग गई। कुछ बड़े वाहनों के चालकों ने गाड़ियों को डिवाइडर पर चढ़ाकर निकाला, तो कई वाहन दूसरी लेन से निकले।
विज्ञापन

जाम सूचना पर पुलिस और एनएचएआई के रूट पेट्रोलिंग इंचार्ज पंकज शुक्ला पहुंचे ओर हाइड्रा से पेड़ को किनारे कराकर यातायात सामान्य कराया। इस दौरान भल्ला फार्म तिराहे पर ड्यूटी में लगे पुलिसकर्मी भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed