{"_id":"586e8a2c4f1c1ba37815ae2c","slug":"ethics-officer-takes-only-active","type":"story","status":"publish","title_hn":"आचार संहिता लगते ही अधिकारी सक्रिय","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आचार संहिता लगते ही अधिकारी सक्रिय
अमर उजाला ब्यूरो, उन्नाव
Updated Thu, 05 Jan 2017 11:32 PM IST
विज्ञापन
एसपी के नेतृत्व में मार्च पास्ट निकालता पुलिस बल
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विधानसभा चुनाव-2017 की अधिसूचना जारी होते और निर्वाचन आयोग के आदेश पर अधिकारी सक्रिय हो गए हैं। बैनर-पोस्टर उतरवाने के साथ ही वाहनों की चेकिंग की गई। चेकिंग के दौरान वाहनों को सीज किया गया। चकलवंशी चौराहे पर पुलिस को चेकिंग के दौरान एक व्यापारी की कार से 1.90 लाख और आसीवन में 86 हजार रुपये मिले। पुलिस जांच की बात कह रही है। वहीं एसपी की मौजूदगी में पुलिस लाइन में दंगा नियंत्रण का अभ्यास किया गया। शाम को एसपी और डीएम ने भारी पुलिस के साथ शहर में रूट मार्च किया।
पुलिस लाइन में एसपी नेहा पांडेय के नेतृत्व में दंगा नियंत्रण परेड का अभ्यास कराया गया। यहां पुलिस को बलवा ड्रिल के साथ शस्त्र चलाने व अलर्ट रहने का प्रशिक्षण दिया गया। शाम को एसपी के नेतृत्व में मार्च पास्ट निकाला गया। सदर कोतवाली से छोटा, चौराहा, बड़ा चौराहा, धवनरोड व स्टेशन रोड होते हुए फोर्स कोतवाली पहुंचा। इस दौरान जनता को पुलिस ने ‘लोकतंत्र का कौन विधाता, भारत का जागरूक मतदाता’ के बैनर के साथ जनता को जागरूक किया। इस दौरान सीओ सिटी हृदेश कठेरिया, शहर कोतवाल आईपी सिंह मौजूद रहे।
चकलवंशी चौराहे पर एसडीएम सफीपुर पूजा अग्निहोत्री व सीओ अशोक सिंह के नेतृत्व में वाहनों की चेकिंग चल रही थी। सीओ ने इस दौरान उद्भव पुत्र संजीव निवासी चौधराना बांगरमऊ की इनोवा कार रोकी। चेकिंग के दौरान कार में 1.90 लाख रुपये मिले। पूछताछ में व्यापारी ने अपने को चोकर का व्यापारी बताया। एसडीएम ने उसे माखी थाने भेजा है। वहीं आसीवन थाना पुलिस ने रसूलाबाद मोड़ पर एक कार से 86 हजार रुपये बरामद किए हैं। एसओ रंधा सिंह ने बताया कि युवक खुद को व्यापारी बता रहा है।
विज्ञापन
प्रमाण दिखाने पर कोई कार्रवाई नहीं की जाएगी। नवाबगंज टोल टैक्स पर एसडीएम हसनगंज मनीष बंसल व सीओ स्वतंत्र सिंह के नेतृत्व में वाहनों की चेकिंग हुई। यहां लाल-नीली बत्ती लगी गाड़ियों की चेकिंग के साथ कारों में लगी काली फिल्म उतरवाई गई। यहां एक कार में सपा का झंडा लगा होने के साथ ही अन्य कमियां मिलने पर सीज कर दिया गया।
असोहा थानाक्षेत्र की कालूखेड़ा चौकी में तैनात एसआई योगेश दीक्षित ने चेकिंग के दौरान सरवन गांव के निकट संजय पुत्र खुन्नूलाल गोड़िया निवासी बरेला को पकड़ा। उसके पास के तमंचा व कारतूस बरामद किया।
सोहरामऊ। नायब तहसीलदार एके सरोज ने शहर के मोहल्ला हरदोई ओवरब्रिज, दरोगाबाग, दोस्तीनगर, दही चौकी में दीवारों पर से प्रिंट राजनैतिक दलों के सिंबल व अन्य प्रचार सामग्री को हटाया। सुबह दस बजे से शुरू हुआ अभियान शाम पांच बजे तक चला। इस दौरान सदर लेखपाल राकेश सिंह व कानूनगो मौजूद रहे। नवाबगंज कस्बा की कमान नगर पंचायत ईओ रेनू यादव ने संभाली। ईओ ने पुलिस बल के साथ कसबे में लगे बैनर-पोस्टरों को हटवाया। वहीं सोहरामऊ थाना प्रभारी अमित तोमर व अजगैन थानाध्यक्ष अरुण प्रताप सिंह व नवाबगंज चौकी इंचार्ज विश्वदेव यादव ने भी कसबे में भ्रमण कर होल्डिंग व बैनर उतरवाए।
पार्टियां तैयार, प्रत्याशियों का इंतजार
विधानसभा चुनाव का बिगुल बजते ही राजनीतिक दलों की सरगर्मी बढ़ गई है। विभिन्न पार्टियां विरोधियों से आगे निकलने के लिए रणनीति बनाने में जुटी हैं। वहीं बसपा को छोड़ किसी भी दल में प्रत्याशियों की स्थिति साफ नहीं है।
सपा में मचे दंगल में प्रत्याशी चित हो गए हैं। पार्टी किसकी होगी इसे लेकर अभी असमंजस बरकरार है वहीं घोषित होने के बाद भी प्रत्याशी चित हैं। सपा के जिम्मेदार पदों पर बैठे लोग बता रहे हैं कि अगले कुछ ही दिनों में पार्टी प्रत्याशियों की नई लिस्ट जारी करेगी। फिलहाल दावेदार इंतजार के अलावा कुछ नहीं कर रहे। भाजपा और कांग्रेस का भी कमोबेस यही हाल है। प्रत्याशी घोषित न होने से जिले में सभी दलों के कार्यालयों में सन्नाटा छाया है।
पार्टी के दंगल से प्रत्याशी चित
उन्नाव। समाजवादी पार्टी में संगठन से लेकर दावेदार तक असमंजस में हैं। किसी का कहना है कि पूर्व में जारी लिस्ट पर ही नया संगठन भी मोहर लगाएगा जबकि कुछ लिस्ट दोबारा जारी होने की बात कह रहे हैं। सपा के जिला महासचिव राजेश यादव ने बताया कि पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अगले एक-दो दिनों में प्रत्याशी घोषित करेंगे। फिलहाल पार्टी में मची उठापटक से पूर्व में घोषित किए गए प्रत्याशी न खुद को प्रत्याशी मान पा रहे हैं न इनकार कर पा रहे हैं।
विकास का मुद्दा लेकर जनता के बीच जाएंगे
उन्नाव। भारतीय जनता पार्टी का भी कमोबेस यही हाल है। भाजपा प्रत्याशी घोषित करने के लिए मुहुर्त का इंतजार कर रही है। पार्टी के जिला पदाधिकारियों का कहना है कि 14 को खरमास के बाद मकर संक्रांति पर प्रत्याशियों की लिस्ट जारी होगी। भाजपा जिलाध्यक्ष श्रीकांत कटियार ने बताया कि प्रत्याशियों की सूची लगभग तैयार है जल्द ही लिस्ट भी जारी हो जाएगी। मगर तैयारियों में जुटे हैं।
नोटबंदी पर हुए घोटाले उजागर करेगी कांग्रेस
उन्नाव। कांग्रेस में भी प्रत्याशियों को लेकर अभी कुछ तय नहीं है। हालांकि पार्टी शीर्ष स्तर पर मंथन जारी होने की बात बताई जा रही है। कांग्रेस पार्टी जिलाध्यक्ष डा. सूर्य नारायण यादव ने बताया कि जिताऊ प्रत्याशियों पर विचार विमर्श चल रहा है जल्द ही लिस्ट जारी होगी। उन्होंने बताया कि पार्टी नोटबंदी से जनता को हुई परेशानियों और नोटबंदी की आड़ में किए गए घोटाले का मुद्दा लेकर जनता के बीच जाएगी।
सुशासन के लिए जनता से वोट मांगेंगे
उन्नाव। प्रत्याशी घोषित करने में पहले ही बाजी मार चुकी बहुजन समाज पार्टी के प्रत्याशियों ने जनसंपर्क भी शुरू कर दिया है। जिलाध्यक्ष रामबिलास गौतम ने बताया कि उनके प्रत्याशी भाजपा के झूठे वादों और सपा के गुंडाराज के मुद्दा और बसपा के सुशासन का मुद्दा लेकर मतदाताओं के बीच जाएंगे। जनता सुशासन चाहती है और पार्टी उसी की पक्षधर है।