{"_id":"c5df1588f70b9308fba5c0215fc4b0d5","slug":"enhanced-melting-of-rain-crop-benefits-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बारिश से गलन बढ़ी, फसल को लाभ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बारिश से गलन बढ़ी, फसल को लाभ
ब्यूरो अमर उजाला, उन्नाव
Updated Wed, 20 Jan 2016 01:12 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मंगलवार को हुई बारिश ने जनजीवन की रफ्तार को थाम दिया। लोग घरों में दुबके रहे। सोमवार रात से शुरू हुई बारिश मंगलवार को पूरे दिन जारी रही। इसके चलते तापमान में भारी गिरावट दर्ज की गई।
विज्ञापन
मंगलवार को न्यूनतम तापमान में जहां एक डिग्री सेल्सियस की कमी दर्ज हुई तो वहीं अधिकतम तापमान चार डिग्री तक लुढ़क गया। बारिश ने शहर की सड़कों व बाजारों में सन्नाटा पसरा रहा।
विज्ञापन
जानकारों के अनुसार, यह बारिश एक ओर जहां गेहूं की फसल को फायदा पहुंचा सकती है। वहीं फूल वाली फसलों व सब्जी को इससे नुकसान भी हो सकता है।
मंगलवार को पूरे दिन सूर्यदेव बादलों की ओट से बाहर नहीं आए। दिनभर जहां रुक-रुककर बारिश होती रही वहीं कई बार तेज बारिश ने भी लोगों को परेशान किया।
शाम ढलते ही ठंड का कहर और बढ़ गया। दिनभर की बारिश के बाद शाम को कोहरे ने लोगों की परेशान को बढ़ा दिया। शहर की सड़काें, बाजारों व प्रमुख चौराहों पर सन्नाटा पसरा रहा।
विज्ञापन
सड़क पर चलने वाले राहगीर अलाव का आसरा ढूढ़ते रहे। लोगों को जहां भी आग जलती दिखती थी, लोग वहां पहुंचकर ठंड दूर करने की कोशिश कर रहे थे। बारिश के साथ चल रही शीतलहर ने लोगाें को हाड़कपाऊ ठंड का अहसास कराया।
शाम होते ही लोग घरों में दुबक गए और दुकानदारों ने भी शाम ढलते ही दुकानें बंद कर दी। भीषण गलन में लोगों की उंगलियों ने भी काम करना बंद कर दिया। लोगों ने अलाव के सामने बैठकर व रजाई में दुबककर दिन काटा।