फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   end-boycott-evaluation-start in unnao

बोर्ड कापियों पर चली शिक्षकों की कलम

Wed, 08 Apr 2015 01:07 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, उन्नाव
ब्यूरो/अमर उजाला, उन्नाव Updated Wed, 08 Apr 2015 01:07 AM IST
विज्ञापन
end-boycott-evaluation-start in unnao

उन्नाव। अपनी मांगों को लेकर कई दिनों से बोर्ड की कापियों के मूल्यांकन का बहिष्कार कर रहे शिक्षकों में मंगलवार को उस वक्त खुशी दौड़ पड़ी जब शिक्षक विधायक राजबहादुर सिंह चंदेल ने शहर स्थित जीआईसी व जीजीआईसी पहुंचकर सीएम अखिलेश यादव द्वारा टीचरों की मांगों मानने की बात बताई। इस पर टीचरों ने बहिष्कार खत्म कर कापियों के बंडल लेकर मूल्यांकन कार्य शुरू कर दिया।

विज्ञापन


मंगलवार सुबह शिक्षक विधायक राजबहादुर सिंह चंदेल ने जीआईसी उन्नाव पहुंचकर शिक्षकों को बताया कि मुख्यमंत्री अखिलेश यादव से हुई वार्ता में सीएम ने सभी मांगों को मानते हुए इसके आदेश पर मुहर लगा दी है। इसके अलावा शिक्षकों की अन्य मांगों पर भी विचार किए जाने की बात कही है।
विज्ञापन


शिक्षक विधायक ने कहा कि यह सफलता सभी शिक्षकों के अपनी मांगों के लेकर अडिग रहने का फल है। चंदेल गुट के कमलेश नाथ अवस्थी ने कहा कि मुख्यमंत्री द्वारा शिक्षकों की जायज मांगों को माना जाना शिक्षकों की एक बड़ी विजय है। उन्होंने सभी शिक्षकों से अनुरोध किया कि अब सभी लोग मूल्यांकन बहिष्कार को तोड़कर बोर्ड कापियों का मूल्यांकन प्रारंभ कर दें।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके बाद सभी शिक्षकों ने इस खुशी का इजहार करते हुए एक-दूसरे का मुंह मीठा करवाया। इस दौरान देव स्वरूप त्रिवेदी, कमलेश नाथ अवस्थी, विनोद कृष्ण शर्मा, रमाशंकर मिश्र, अभिषेक दीक्षित, ज्ञानेेंद्र सिंह, अरुण सिंह, योगेश सिंह, कैलाशनाथ बाजपेई, विक्रम सिंह, शिवम सिंह, निखिल त्रिवेदी, सुरेंद्र त्रिपाठी, देशराज आदि उपस्थित रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed