{"_id":"57eabeb74f1c1b073d575117","slug":"en-geipan-four-dengue-symptoms-including-former-members-of-law-found","type":"story","status":"publish","title_hn":"पूर्व जिपं सदस्य की बहू सहित चार में डेंगू के लक्षण मिले ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पूर्व जिपं सदस्य की बहू सहित चार में डेंगू के लक्षण मिले
अमर उजाला ब्यूरो, उन्नाव।
Updated Wed, 28 Sep 2016 12:17 AM IST
विज्ञापन
एएमयू के 17 छात्र डेंगू की चपेट में
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कस्बे में डेंगू ने पैर पसार लिया हैं। पूर्व जिला पंचायत सदस्य की बहू सहित चार लोगों में डेंगू के लक्षण पाए गए हैं। इनका इलाज कानपुर व लखनऊ के नर्सिंगहोम में चल रहा है।
नगर के मोहल्ला इंदिरा नगर निवासी अर्चना (35) पत्नी मोनू को काफी समय से बुखार था। परिजन उनका इलाज लखनऊ के एक नर्सिंगहोम में करा रहे थे। यहां इलाज के दौरान उनमें डेंगू के लक्षण पाए गए हैं।
अर्चना पूर्व जिला पंचायत सदस्य अतुल मिश्र की बहू हैं। वहीं सुभाषनगर के घसीट (60), उनकी पत्नी को भी बुखार आने पर परिजनों ने स्वास्थ्य केंद्र में दिखाया। बुखार अधिक होने पर डाक्टरों ने कानपुर रेफर कर दिया था। यहां उनका इलाज नर्सिंगहोम में चल रहा है। परिजनों के मुताबिक जांच में डेंगू के लक्षण मिले हैं। चिरंजूपुर गांव निवासी गुड्डू (40) का भी इलाज कानपुर के एक नर्सिंगहोम में चल रहा है। जांच के दौरान डेंगू के लक्षण मिले हैं। कस्बे में चार लोगों में डेंगू के लक्षण मिलने से लोग दहशत में हैं। वहीं स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी इससे अंजान हैं। सीएमओ डा. भूपेंद्रनाथ श्रीवास्तव ने बताया अभी किसी भी मरीज की रिपोर्ट नहीं आई है।
विज्ञापन
दो झोलाछाप की शिकायत
उन्नाव। फतेहपुर चौरासी में बिना डिग्री दवाखाना चला रहे दो झोलाछाप के खिलाफ शिकायत मिलने पर सीएमओ ने पीएचसी प्रभारी को पुलिस टीम के साथ मौके पर जाकर जांच के निर्देश दिए हैं। थानाध्यक्ष ब्रजमोहन ने बताया कि सीएमओ का पत्र आया है। बुधवार को जांच की जाएगी और झोलाछाप होने पर कार्रवाई होगी।