फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   election

आरक्षण पर 1171 आपत्तियां आईं

Wed, 24 Mar 2021 11:28 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 24 Mar 2021 11:28 PM IST
विज्ञापन
election
उन्नाव। त्रिस्तरीय पंचायत के अंतिम आरक्षण पर ब्लाक व ऑनलाइन आई आपत्तियों को रजिस्टर में दर्ज कराया गया। आपत्तियों की संख्या बढ़कर 1171 सौ हो गई है।
विज्ञापन

निर्धारित तीन दिनों में जिलेस्तर पर सभी पदोें की 735 आपत्तियां दर्ज हुई थी। बुधवार को पंचायतीराज विभाग ने ब्लाकों, डीएम, सीडीओ, अतिरिक्त मजिस्ट्रेट व ऑनलाइन आई आपत्तियों को जिलेस्तर पर कार्यालय में बने रजिस्टर में दर्ज कराया। आपत्तियों की कुल संख्या 1171 पहुंच गई। इसमें प्रधान पद के लिए सबसे ज्यादा 1100 शिकायतें पहुंची। जिला पंचायत सदस्य पद के लिए 29, बीडीसी के लिए 33, ब्लाक प्रमुख के लिए आठ और ग्राम पंचायत सदस्य पद के लिए एक आपत्ति दर्ज हुई। गुरुवार तक हर हाल में आपत्तियों का निस्तारण किया जाना है। इसलिए अब प्रशासन के पास मात्र 24 घंटे का ही समय है। 26 मार्च को आरक्षण की अंतिम सूची जारी की जानी है। इसके बाद सीटों के आरक्षण की तस्वीर साफ हो जाएगी।
त्रिस्तरीय पंचायत के सभी पदों पर आई आपत्तियों के निस्तारण के लिए शासनस्तर पर चार सदस्यीय कमेटी गठित की गई है। इसमें डीएम, सीडीओ, डीपीआरओ व अपर मुख्य अधिकारी जिला पंचायत को शामिल किया गया है। जिला प्रशासन ने समिति में अतिरिक्त रूप से परियोजना निदेशक व सिटी मजिस्ट्रेट को भी शामिल किया है।
विज्ञापन

पुरवा। तहसील मुख्यालय पर एसडीएम राजेश चौरसिया ने त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव को लेकर पुरवा, असोहा, मौरावां, बीघापुर व सोहरामऊ थाने के पुलिसकर्मियों के साथ बैठक की। इसमें सोहरामऊ थाने से किसी के न पहुंचने पर एसडीएम ने नाराजगी जताई और प्रभारी को फोन करके कार्रवाई करने को कहा। एसडीएम ने ग्राम पंचायतवार निरोधात्मक कार्यवाही व शस्त्र लाइसेंसों की सूची मांगी। असोहा थाने की भी प्रगति कमजोर होने पर एसओ राजू राव को सुधार की चेतावनी दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed