फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   election

कानपुर खंड स्नातक चुनाव के लिए आज पड़ेंगे वोट

Mon, 19 Jan 2015 12:24 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, उन्नाव
ब्यूरो/अमर उजाला, उन्नाव Updated Mon, 19 Jan 2015 12:24 AM IST
विज्ञापन
election

उन्नाव। कानपुर खंड स्नातक चुनाव के लिए सोमवार को वोट डाले जाएंगे। इसके लिए सारी तैयारियां पूरी हो चुकी हैं। रविवार को कड़ी सुरक्षा के बीच पोलिंग पार्टियां मतदेयस्थलों के लिए रवाना हुईं।

विज्ञापन


सोमवार सुबह आठ बजे मतदान शुरू होगा। शाम 5 बजे वोटिंग बंद हो जाएगी। मतदान की वीडियोग्राफी भी कराई जाएगी। इसके बाद मतपेटियों को सील किया जाएगा।

एमएलसी जगेंद्र स्वरूप की मौत के बाद रिक्त हुई कानपुर खंड स्नातक चुनाव की सीट पर सोमवार को मतदान होगा। चुनाव को संपन्न कराने के लिए जिले को 8 जोन और 22 सेक्टरों में विभाजित किया गया है। तहसील और ब्लाकों में कुल 53 बूथ बनाए गए हैं। जनपद में 39579 मतदाता हैं।
विज्ञापन


हर बूथ पर एक पीठासीन अधिकारी के साथ तीन कर्मचारी लगाए गए हैं। इनके साथ एक माइक्रोआब्जर्वर भी मौजूद रहेगा। कुल 60 पार्टियां बनाई गई हैं। सात पार्टियों को रिजर्व रखा गया है। प्रति पार्टी 5 कर्मचारियों के हिसाब से कुल 300 कर्मियों को चुनाव ड्यूटी में लगाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


रविवार को निराला प्रेक्षागृह से मतदान कर्मियों को बूथों के लिए रवाना किया गया। कार्मिकों के  साथ पुलिसकर्मी भी भेजे गए हैं। इस बार महिला कर्मचारियों को चुनाव ड्यूटी से हटा दिया गया है। सोमवार को सुबह 8 बजे से मतदान शुरू होकर शाम 5 बजे तक चलेगा।


जिला निर्वाचन अधिकारी ने सभी अधिकारियों को कड़े निर्देश दिए हैं। कहा कि मतदान प्रक्रिया निष्पक्ष संपन्न होनी चाहिए। किसी भी प्रकार की समस्या आने पर अधिकारी तुरंत उच्चाधिकारियों को सूचित करें। उधर, उम्मीदवारों ने रविवार को जमकर प्रचार किया। घर-घर जाकर वोटरों से अपने पक्ष में मतदान करने की अपील की।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed