{"_id":"5b01b3ae4f1c1b5b798b562b","slug":"elderly-farmer-dies-in-grip-of-car","type":"story","status":"publish","title_hn":"कार की चपेट में आए बुजुर्ग किसान की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कार की चपेट में आए बुजुर्ग किसान की मौत
unnao
Updated Sun, 20 May 2018 11:13 PM IST
विज्ञापन
अजगैन। लखनऊ-कानपुर राजमार्ग पर जगदीशपुर मोड़ के पास तेज रफ्तार कार ने सड़क पार कर रहे वृद्ध को टक्कर मार दी। हादसे में उसकी मौके पर मौत हो गई। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। हादसे के बाद चालक कार लेकर भाग निकला।
सोहरामऊ थानाक्षेत्र के गांव सादिकपुर निवासी रामसजीवन (70) बेटे छुन्नू के साथ लोडर लेकर गांव गेहूं लेने जा रहे थे। लखनऊ-कानपुर राजमार्ग पर अजगैन कोतवाली के जगदीशपुर गांव के सामने एक होटल में पानी पीने के लिए लोडर रुकवाया। रामसजीवन पानी लेने के लिए सड़क पार कर रहे थे। तभी लखनऊ से कानपुर की ओर जा रही तेज रफ्तार कार ने वृद्ध को टक्कर मार दी। हादसे में घटनास्थल पर ही मौत हो गई। बेटे ने सूचना पुलिस को दी। कोतवाल अनिल सिंह ने बताया कि शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। तहरीर आने पर मुकदमा दर्ज किया जाएगा।
---