फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   Eight people in car going to baby shower injured in accident

Unnao News: गोदभराई करने जा रहे कार सवार आठ लोग हादसे में घायल

Tue, 19 Nov 2024 12:22 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 19 Nov 2024 12:22 AM IST
विज्ञापन
Eight people in car going to baby shower injured in accident
बांगरमऊ। गोदभराई करने हरदोई जा रहे कार सवार आठ लोग हादसे में घायल हो गए। हरदोई-उन्नाव मार्ग पर नसिरापुर गांव के पास हुए हादसे में दो बच्चों की हालत गंभीर बताई जा रही है। सभी घायलों को सीएचसी से जिला अस्पताल रेफर किया गया है।
विज्ञापन

नगर के मोहल्ला तलैया मुन्नू मियां निवासी विश्राम के बेटे शिवा की सोमवार को गोदभराई थी। बेटे की गोदभराई में शामिल होने मां माया (45), परिवार की विमला (57), विमला की बेटी अवनी (11). बेटे अंशू (8), प्रेमवती (45), रिश्तेदारों में बेहटामुजवार निवासी रामबिलास (35), खंभामऊ निवासी शिवकुमार (55) के साथ कार से हरदोई के गांव पुन्नामऊ जा रही थीं। कार शीतलगंज मोहल्ला निवासी संतराम (40) चला रहा था।
विज्ञापन

दोपहर करीब 12 बजे हरदोई-उन्नाव मार्ग पर नसिरापुर गांव के पास हरदोई की ओर से आ रही तेज रफ्तार बस ने सामने से आ रहे ट्रैक्टर में टक्कर मार दी, इससे ट्रैक्टर अनियंत्रित हो गया और पीछे आ रही कार उससे टकराकर खंती में पलट गई। हादसे में कार सवार सभी घायल हो गए। जबकि चालक बस लेकर भाग निकला। घायलों को एंबुलेंस से सीएचसी भेजा गया, जहां से डॉक्टर ने जिला अस्पताल रेफर कर दिया। कोतवाल राजेश पाठक ने बताया कि बस और उसके चालक का पता लगाया जा रहा है। घायलों को जिला अस्पताल में इलाज चल रहा है। बच्चों की हालत गंभीर है।
विज्ञापन
विज्ञापन


अलग-अलग हादसों में चार घायल
बांगरमऊ। बांगरमऊ-बिल्हौर मार्ग पर मदारनगर के पास तेज रफ्तार कार ने बाइक में पीछे से टक्कर मार दी। घटना में बाइक सवार हरदोई मल्लावां के लकड़हा निवासी मनोज, भुड्डा गांव की मनोरमा (60) और मालती (30) घायल हो गईं। तीसरी घटना में बांगरमऊ के हरियावर निवासी विमलेश की बेटी जान्ह्वी (2) घर में खेलने के दौरान सड़क पार कर हैंडपंप के पास जा रही थी, तभी तेज रफ्तार कार ने बच्ची को टक्कर मार दी। उसे सीएचसी से जिला अस्पताल रेफर किया गया। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed