फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   education

पास होने के दो माह बाद ही मिली नौकरी

Mon, 13 Dec 2021 10:39 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 13 Dec 2021 10:39 PM IST
विज्ञापन
education
दही चौकी स्थित पॉलिटेक्निक में चयनित लड़कियां व कॉलेज स्टॉफ। संवाद - फोटो : UNNAO
सोनिक। दही चौकी स्थित पॉलिटेक्निक से पढ़ाई कर निकलीं 12 छात्राओं का तमिलनाडु की एक कंपनी में चयन हुआ है। रिजल्ट आने के दो महीने बाद ही नौकरी मिलने से लड़कियों की खुशी का ठिकाना नहीं रहा।
विज्ञापन

तमिलनाडु की टाटा इलेक्ट्रॉनिक प्राइवेट लिमिटेड ने अलग-अलग ट्रेडों की 12 पदों पर भर्ती के लिए पॉलिटेक्निक में लड़कियों का साक्षात्कार लिया। इसमें मैकेनिकल प्रोडक्शन ट्रेेड में शामिल सैफाली, ज्योति, अंजलि देवी, मानसी सिंह, मैकेनिकल ऑटो मोबाइल ट्रेड की अंजलि विश्वकर्मा, मैकेनिकल मेंटीनेंस ट्रेड की शशि प्रजापति, इलेक्ट्रिकल की गुरमीत, रुचि, मैकेनिकल मेंटीनेंस ट्रेड की लवलीन पाल, इलेक्ट्रॉनिक्स इंजीनियरिंग की प्रीति मिश्रा, रहनुमा खातून व प्रिया का चयन हुआ है। पॉलिटेक्निक के मैनेजर रमेश बाबू ने बताया कि शुक्रवार को बच्चों की लिखित परीक्षा में शामिल हुईं 20 में से 12 का चयन हुआ था। वह साक्षात्कार में भी सफल हुई हैं। चयनितों को 23 से 25 हजार रुपये महीने मिलेगा।
विज्ञापन

इलेक्ट्रॉनिक्स इंजीनियरिंग ट्रेड की छात्रा प्रीती मिश्रा ने बताया कि सितंबर में ही परीक्षा का रिजल्ट का आया था। इतनी जल्दी नौकरी भी मिल गई। समय से नौकरी मिलने से आगे तरक्की की राह आसान होगी। मैकेनिकल प्रोडक्शन ट्रेड की ज्योति ने कहा कि नौकरी मिलने की खुशी है। कंपनी ने 23 हजार रुपये देने को कहा है। रहना व खाना भी कंपनी का होगा। इसी सप्ताह नियुक्ति लेने को कहा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed