{"_id":"61b33fdad990f45c2b72ae71","slug":"education-unnao-news-knp668707442","type":"story","status":"publish","title_hn":"चयनित 32 में 19 ही नियुक्ति पत्र लेने पहुंचे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चयनित 32 में 19 ही नियुक्ति पत्र लेने पहुंचे
विज्ञापन
नियुक्ति पत्र मिलने के बाद बीएसए के साथ ‘बा’ स्कूलों में चयनित अभ्यर्थी। संवाद
- फोटो : UNNAO
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उन्नाव। कस्तूरबा गांधी बालिका आवासीय विद्यालय में चयन के बाद शुक्रवार को शिक्षक, लेखाकार, मुख्य व सहायक रसोइया को नियुक्ति पत्र वितरित किए गए। चयनित 32 में 19 लोग ही नियुक्ति पत्र लेने पहुंचे। अनुपस्थित रहने वालों को एक सप्ताह का समय दिया गया है। इसके बाद नियुक्ति नहीं दी जाएगी।
जिले के 13 कस्तूरबा गांधी बालिका आवासीय विद्यालय में 10 पार्ट टाइम व आठ फुल टाइम शिक्षक के साथ तीन लेखाकार, एक मुख्य रसोइया, दो सहायक रसोइया व दो चतुर्थश्रेणी कर्मियों की तीन दिसंबर को नियुक्ति के बाद सात दिसंबर को अभिलेख जमा कराए गए थे। शुक्रवार को नियुक्ति पत्र देने के लिए बुलाया गया था। इसमें विज्ञान विषय में सभी पांच शिक्षकों, एक मुख्य रसोइया, दो सहायक रसोइया व दो चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी को नियुक्ति पत्र मिला। सामाजिक विषय में चार में दो, कला क्राफ्ट में छह में तीन, कंप्यूटर में पांच में दो, शारीरिक शिक्षा में तीन में एक, लेखाकार के चार पदों पर एक अभ्यर्थी ही नियुक्ति पत्र लेने पहुंचे।
बीएसए जय सिंह ने बताया कि सभी चयनितों को तीन दिन में स्कूल में नियुक्ति लेनी होगी। कस्तूरबा स्कूल के जिला समन्वयक रामप्रकाश मिश्र ने बताया कि अनुपस्थित चयनित अभ्यर्थियों को नियुक्ति पत्र लेने के लिए एक सप्ताह का समय दिया गया है। इसके बाद अभ्यर्थन निरस्त कर दिया जाएगा।