फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   education

65 फीसदी छात्रों ने छोड़ी नवोदय परीक्षा

Thu, 12 Aug 2021 12:18 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 12 Aug 2021 12:18 AM IST
विज्ञापन
education
जीआईसी स्कूल में नवोदय की प्रवेश परीक्षा देते परीक्षार्थी। संवाद - फोटो : UNNAO
उन्नाव। आधे से ज्यादा परीक्षार्थियों ने नवोदय परीक्षा छोड़ दी। 16 परीक्षा केंद्रों पर 3732 छात्र पंजीकृत थे। इसमें 1339 छात्रों ने ही परीक्षा दी। 2393 परीक्षार्थियों ने परीक्षा नहीं दी। इस तरह 64 फीसदी परीक्षार्थी ही परीक्षा देने पहुंचे। परीक्षा में किसी तरह की गड़बड़ी रोकने के लिए हर केंद्र पर स्टेटिक मजिस्ट्रेेट की तैनाती रही।
विज्ञापन

नवोदय विद्यालय प्रवेश परीक्षा सुबह 11 से दोपहर 1:30 बजे तक कराई गई। इसमें गंजमुरादाबाद जीजीआईसी में पंजीकृत 122 में 54, बांगरमऊ के सुभाष इंटर कॉलेज में 426 में 162 छात्रों ने परीक्षा दी। सफीपुर के महात्मा गांधी इंटर कॉलेज में 499 में 113, जीजीआईसी सफीपुर में 223 में 109, जीआईसी इनायतपुर बर्रा में 69 में 51 परीक्षार्थी शामिल हुए। मियागंज के गांधी स्मारक हायर सेकेंड्री स्कूल में 227 में 121, मोहान के एचएमकेडी में 118 में 46, जीआईसी चमरौली में 162 में 66 छात्र परीक्षा देने पहुंचे। जीआईसी शहर में 312 में 139, अटल बिहारी इंटर कॉलेज में 214 में 79, जीजीआईसी शहर में 180 में 83 छात्र परीक्षा में शामिल हुए। मौरावां के केएनपीएन इंटर कॉलेज में 202 में 55, हिलौली के आदर्श इंटर कॉलेज में 321 में 78, एमआरआरएस पुरवा में 80 में 38 व बीघापुर के पावर्ती बालिका इंटर कॉलेज में 237 में 74 छात्रों ने परीक्षा दी। पाटन के महात्मा गांधी इंटर कॉलेज में 340 में 71 छात्र परीक्षा देेने पहुंचे।
विज्ञापन

नवोदय विद्यालय के प्राचार्य डॉ. रमेशबाबू ने बताया कि परीक्षा सीसीटीवी की निगरानी में कराई गई। कहीं कोई दिक्कत नहीं हुई।
औरास के इनायतपुर बर्रा जीजीआईसी से नवोदय की प्रवेश परीक्षा देकर बाहर निकले छात्र सम्राट यादव ने बताया कि पेपर सरल था। गणित के प्रश्नों में कुछ कठिनाई हुई। बाकी पेपर सही हुआ है। छात्रा सौम्या शुक्ला ने बताया पेपर सही हुआ है। रीजनिंग के प्रशभन किए हैं। हिंदी भी सरल थी लेकिन गणित में प्रश्न कठिन थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed