{"_id":"61141aaf8ebc3e44f953248a","slug":"education-unnao-news-knp645709250","type":"story","status":"publish","title_hn":"जिला महामंत्री समेत तीन शिक्षकों का वेतन रोका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जिला महामंत्री समेत तीन शिक्षकों का वेतन रोका
विज्ञापन
बिछिया ब्लॉक के मद्दीखेड़ा प्राथमिक स्कूल में उपस्थित रजिस्टर चेक करते बीएसए जय सिंह। संवाद
- फोटो : UNNAO
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उन्नाव। स्कूलाें का निरीक्षण कर रहे बीएसए को प्राथमिक शिक्षक संघ के महामंत्री सहित तीन शिक्षक, शिक्षामित्र व अनुदेशक अनुपस्थित मिले। स्कूल में न होने के बाद भी शिक्षकों व अनुदेशकों के उपस्थिति रजिस्टर पर पहले से उनके हस्ताक्षर थे। सभी का एक दिन का वेतन काटने के साथ स्पष्टीकरण तलब किया है।
बीएस जय सिंह बुधवार को पुरवा ब्लॉक के राजाखेड़ा उच्च प्राथमिक स्कूल पहुंचे। यहां प्रधान शिक्षक अनिल कुमार, प्राथमिक शिक्षक संघ के जिला महामंत्री व सहायक शिक्षक गजेंद्र कुमार वर्मा, आलोक तिवारी व शिक्षामित्र अनुपस्थित मिले। इन सभी शिक्षकों ने अपने हस्ताक्षर पहले से बना रखे थे। सभी का निरीक्षण तिथि का वेतन काटा गया है। वहीं विद्यालय का भौतिक परिवेश खराब मिलने पर प्रधान शिक्षक का वेतन भी रोक दिया गया। इसी ब्लॉक के भूपतिपुर उच्च प्राथमिक स्कूल में अनुदेशक अमित कुमार भी अनुपस्थित थे। उपस्थित रजिस्टर पर उनके भी हस्ताक्षर थे। अग्रिम आदेश उनका मानदेय रोक दिया गया। बिछिया ब्लॉक के प्राथमिक स्कूल मद्दूखेड़ा में सहायक शिक्षक संजय सिंह अनुपस्थित थे। जानकारी पर फीडिंग कार्य में बिछिया में होने की जानकारी मिली। बीईओ से इनकी उपस्थिति के संबंध में आख्या मांगी गई है।
बीएसए जय सिंह ने बताया कि प्राथमिक शिक्षक संघ के महामंत्री सहित तीन शिक्षक, शिक्षामित्र व अनुदेशक अनुपस्थित मिले हैं। उपस्थित रजिस्टर पर इनके हस्ताक्षर भी थे। एक दिन का वेतन काटने के साथ छह दिन में स्पष्टीकरण देने के आदेश दिए हैं।