फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   e library

26 से पब्लिक के लिए शुरू हो जाएगी ई-लाइब्रेरी

Wed, 07 Jan 2015 11:53 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, उन्नाव
ब्यूरो/अमर उजाला, उन्नाव Updated Wed, 07 Jan 2015 11:53 PM IST
विज्ञापन
e library
उन्नाव। पं. विशंभर दयालु त्रिपाठी राजकीय जिला पुस्तकालय को आम जनता के लिए 26 जनवरी से चालू कर दिया जाएगा। गणतंत्र दिवस के शुभ अवसर पर डीएम इसका शुभारंभ करेंगी।
विज्ञापन


बुधवार को जिलाधिकारी सौम्या अग्रवाल ने जिला पुस्तकालय व बिल एंड मिलिंडा गेट्स फाउंडेशन के अधिकारियों के साथ बैठक की। उन्होंने शुभारंभ तिथि से पहले सारी व्यवस्थाएं दुरुस्त करने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन


बिल एंड मिलिंडा गेट्स फाउंडेशन जिला पुस्तकालय को ई-लाइब्रेरी व सामुदायिक सूचना एवं संसाधन केंद्र के रूप में विकसित कर रहा है। ई-लाइब्रेरी बनाने के लिए फाउंडेशन 50 हजार अमेरिकी डालर (लगभग 31 लाख रुपये) खर्च करेगा। इस धनराशि से लाइब्रेरी में कंप्यूटर, लैपटॉप और टैबलेट लगाए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुस्तकालय में जो भी पुस्तकें हैं उन्हें कंप्यूटर में लोड कर दिया जाएगा। इससे लोग एक क्लिक पर संबंधित पुस्तक के बारे में जानकारी पा सकेंगे। बुधवार को डीएम राजकीय पुस्तकालय पहुंची और लाइब्रेरी व फाउंडेशन के अधिकारियों के साथ बैठक की।


उन्होंने निर्देश दिए कि फाउंडेशन अपना प्रोजेक्ट जल्द शुरू करे। 26 जनवरी को वह इसका शुभारंभ करेंगी। जानकारों की मानें तो फाउंडेशन द्वारा डिजिटल लाइब्रेरी प्रोग्राम के तहत पुस्तकालय का उच्चीकरणकर सूचना संसाधन के रूप में विकसित किया जाएगा। इससे सभी वर्गों के पाठकों को सूचना एवं प्रौद्योगिकी से जुड़ी सेवाएं/प्रशिक्षण प्रदान किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed