फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   During the performance of three Shicshamitron condition deteriorates

प्रदर्शन के दौरान तीन शिक्षामित्रों की हालत बिगड़ी

Wed, 16 Sep 2015 12:45 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला उन्नाव
ब्यूरो, अमर उजाला उन्नाव Updated Wed, 16 Sep 2015 12:45 AM IST
विज्ञापन
During the performance of three Shicshamitron condition deteriorates

हाईकोर्ट का फैसला आने के बाद भटक रहे शिक्षामित्रों ने बहाली के लिए

विज्ञापन
केंद्र और राज्य सरकार से हस्तक्षेप की मांग को लेकर बीएसए कार्यालय में धरना दिया।

विभिन्न शिक्षक संगठनों ने शिक्षामित्रों का समर्थन करते हुए उनका साथ दिया। इस दौरान शिक्षामित्रों ने बीएसए कार्यालय का दरवाजा बंद कर दिया।

सुबह नौ बजे से दोपहर डेढ़ बजे तक चले धरने में तीन महिलाएं गश खाकर गिर पड़ीं जिसमें दो की हालत गंभीर देखते हुए उन्हें जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

विकासखंड सिकंदरपुर करन के प्राथमिक विद्यालय गडसर में शिक्षामित्र से सहायक टीचर के पद पर तैनात वंदना मिश्रा का ब्लड प्रेसर हाई हो गया और वह बेहोश हो गईं।

वहीं ब्लॉक गंजमुरादाबाद के झरतेरा प्राथमिक विद्यालय में तैनात सहायक टीचर निशा देवी व मियागंज ब्लॉक के प्राथमिक विद्यालय गौराकला में शिक्षामित्र के पद पर तैनात कंचनलता धरने के बाद बेहोश हो गईं।

तीनों को पहले बीएसए कार्यालय के अंदर पंखे में लिटाया गया। हालत में सुधार न होने पर एंबुलेंस से जिला अस्पताल भिजवाया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed