फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   dumper ruined tempo driver, 13 injured

उन्नाव: डंपर की टक्कर से टेंपो चालक की मौत, 13 घायल

Mon, 15 Aug 2022 12:42 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 15 Aug 2022 12:42 AM IST
विज्ञापन
dumper ruined tempo driver, 13 injured
उन्नाव। करोवन-सिकंदरपुर मार्ग पर रविवार रात तेज रफ्तार डंपर ने टेंपो में टक्कर मार दी। हादसे में टेंपो चालक की मौत हो गई, जबकि 13 सवारियां घायल हो गईं। हादसे से आक्रोशित लोगों ने मार्ग पर जाम लगा दिया और वाहनों में तोड़फोड़ कर आग लगाने की कोशिश की। सूचना पर पहुंची पीआरवी के जवानों से धक्कामुक्की की। एएसपी, कई थानों की फोर्स मौके पर पहुंची और लाठीचार्ज कर भीड़ को तितर-बितर किया। पुलिस ने पांच बाइकें कब्जे में ली हैं।
विज्ञापन

सदर कोतवाली क्षेत्र के चिलौला गांव निवासी पिंटू कुशवाहा टेंपो चलाता था। रविवार रात करीब नौ बजे वह शहर से सवारियां लेकर सिकंदपुर जा रहा था। करोवन-सिकंदपुर मार्ग पर रघुनाथ खेड़ा के पास विपरीत दिशा से आ रहे मिट्टी लदे डंपर ने टेंपो में टक्कर मार दी। हादसे में टेंपो चालक पिंटू की मौके पर ही मौत गई। 13 यात्रियों को चोटें आईं हैं।
विज्ञापन

गंभीर रूप से घायल सरोसी निवासी रीना (28), दीन मोहम्मद (42), शबनम (38), त्रिभुवन खेड़ा की संजीता (30), बुद्धीखेडा के नेपाल (45), सिकंदरपुर के रहीश को गंभीर हालत में जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। हादसे की सूचना पर आसपास के गांवों के करीब 200 लोग मौके पर पहुंचे और जाम लगा दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

आक्रोशित लोगों ने वाहनों में तोड़फोड़ शुरू कर दी। सदर कोतवाली से जा रहे सुतिया तारा पिकेट में तैनात सिपाही अमर सिंह ने कोतवाली पुलिस को सूचना दी। इस पर पीआरवी मौके पर पहुंची तो भीड़ ने पुलिस कर्मियों के साथ धक्कामुक्की की। पुलिस पर पथराव किया।

इसके बाद सदर कोतवाली पुलिस, सीओ सिटी भारी पुलिस बल के साथ पहुंचे। बवाल की सूचना पर भी एफएसओ फायर ब्रिगेड के साथ पहुंचे। बाइकों के रजिस्ट्रेशन नंबर के आधार पर पथराव करने वाले चिह्नित किए जा रहे हैं। एएसपी शशि शेखर ने बताया कि घटना की रिपोर्ट दर्ज की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed