फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   dumper ruined farmer

उन्नाव: किसान की डंपर की टक्कर मौत

Mon, 25 Jul 2022 12:42 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 25 Jul 2022 12:42 AM IST
विज्ञापन
dumper ruined farmer
नवाबगंज। अजगैन-मोहान मार्ग स्थित नवई चौराहे पर किसान को डंपर ने टक्कर मार दी। हादसे में किसान की मौत से गुस्साए लोगों ने डंपर चालक को पीटकर मार्ग पर जाम लगा दिया। एसडीएम ने कार्रवाई का आश्वासन देकर उन्हें शांत कराया।
विज्ञापन

अजगैन कोतवाली के झलोतर गांव निवासी मोहन रैदास (65) रविवार शाम नवई गांव से सब्जी खरीदकर पैदल घर लौट रहे थे। सड़क पार करते समय मोहान की तरफ से आए तेज रफ्तार डंपर ने उन्हें टक्कर मार दी।
विज्ञापन

गंभीर रूप से घायल बुजुर्ग को परिजन हसनगंज सीएचसी ले जा रहे थे लेकिन रास्ते में उनकी मौत हो गई। हादसे के बाद डंपर लेकर भाग रहे चालक को लोगों ने रोक लिया और मारपीट की। पुलिस ने डंपर चालक को हिरासत में ले लिया। आक्रोशित भीड़ ने अजगैन-मोहन मार्ग पर जाम लगा दिया। हसनगंज एसडीएम अंकित शुक्ला और भाजपा नेता ज्ञानेंद्र शुक्ला मौके पर पहुंचे। हंगामा कर रहे परिजनों को सरकारी सहायता दिलाने का आश्वासन दिया। इस दौरान करीब एक घंटे मार्ग जाम रहा। दोनों तरफ कई किमी तक वाहनों की कतारें लगी रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed